Homemade Thick Creamy Custard: क्या बिना शक्कर के कस्टर्ड बनाया जा सकता है? कस्टर्ड को गाढ़ा बनाने के लिए क्या करें? कस्टर्ड बनाने में कितना समय लगता है?

कस्टर्ड एक ऐसा डेजर्ट है जिसे बच्चे हों या बड़े हर कोई इसे खाना पसंद करता है। ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाला शक्कर और फ्रूट पाउडर से बना कस्टर्ड खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना शक्कर और फ्रूट पाउडर के भी घर पर गाढ़ा, स्मूद और मलाईदार कस्टर्ड तैयार किया जा सकता है? खास बात ये है कि इसे बनाने में केवल 10 मिनट का समय लगता है और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती। सही तकनीक और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप ऐसा कस्टर्ड बना सकते हैं, जिसका स्वाद किसी रेस्टोरेंट या बेकरी में मिलने वाले डेजर्ट से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं गाढ़ा और क्रीमी कस्टर्ड बनाने की आसान तरीका…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे बनता है बिना शक्कर और फ्रूट पाउडर का कस्टर्ड?

बिना शक्कर और फ्रूट पाउडर से भी कस्टर्ड बनाया जा सकता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि इन चीजों के बिना कस्टर्ड कैसे बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि ये संभव है और इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती हैं।

ये भी पढ़ें... Litchi Seed Planting Guide: लीची खाकर बीज फेंके नहीं, एक सप्ताह में उगाएं गार्डन के लिए पौधे

कस्टर्ड बनाने के लिए जरूरी सामग्री

- दूध- 2.5 कप (फुल क्रीम)

- मखाने- 1 कप (बिना घी के भुने हुए)

- काजू- 15-20

- शहद या खजूर का पेस्ट- 4-5 चम्मच (स्वादानुसार मिठास के लिए)

- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

- केसर के धागे- 9-10 (वैकल्पिक)

- ताजे फल- अपनी पसंद के अनुसार (सेब, केला, अंगूर, अनार, आम)

घर पर कैसे बनाते हैं कस्टर्ड

घर पर कस्टर्ड बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और गर्मी में इसे खाकर कूल-कूल फील होगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप ड्राई फ्रूट्स को भिगो दें। इसके बाद एक पैन में मखानों को कम आंच पर बिना घी के कुरकुरा होने तक भून लें। फिर एक बाउल में भुने हुए मखाने, काजू, केसर और गरम दूध डालकर 30 मिनट के लिए रख दें। अब भीगे हुए मखाने, काजू और दूध को मिक्सी में डालें। इसमें इलायची पाउडर और शहद डालकर इसे गाढ़ा और क्रीमी होने तक पीसे। इस तैयार गाढ़े पेस्ट को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए फ्रीज में रख दें। ठंडा होने के बाद इसमें अपनी पसंद के फ्रूट्स काटकर डालें और अच्छे से हिला लें। वहीं, गार्निशिंग करने के लिए ऊपर से अनार के दाने या कटे हुए पिस्ते डाल सकते हैं। अब आप इस तैयार कस्टर्ड को सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे-बड़े-बूढ़े मिनटों में चट कर जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

- कस्टर्ड को मलाईदार कैसे बनाएं?

फुल क्रीम दूध का उपयोग करें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि इसकी बनावट स्मूद और क्रीमी बने।

- क्या कस्टर्ड को फ्रिज में रख सकते हैं?

हां, कस्टर्ड को ठंडा करके फ्रिज में 1-2 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

- कस्टर्ड में कौन-कौन से फ्लेवर जोड़े जा सकते हैं?

वनीला, इलायची, केसर, चॉकलेट या ड्राई फ्रूट्स का उपयोग कर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

- क्या कस्टर्ड बच्चों के लिए अच्छा डेजर्ट है?

हां, दूध से बनने के कारण ये स्वादिष्ट और पौष्टिक डेजर्ट माना जाता है।

ये भी पढ़ें... सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगी बटन इडली चाट, इस ट्रिक से बनेगी एकदम सॉफ्ट