Button Idli Chaat Recipe: बटन इडली चाट क्या होती है? बटन इडली चाट को सॉफ्ट बनाने की ट्रिक क्या है? बटन इडली चाट बनाने में कितना समय लगता है और इसे और टेस्टी कैसे बनाया जा सकता है? 

अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया, स्वादिष्ट और झटपट ट्राई करना चाहते हैं तो बटन इडली चाट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये डिश साउथ इंडियन और चाट के स्वाद का शानदार मिक्चर है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं। खास बात ये है कि इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता है और ये सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो सकती है। सॉफ्ट और स्पंजी बटन इडली बनाने की एक शानदार ट्रिक है। इतनी ही नहीं इसे आप 2 तरीकों से खा सकते हैं, जिसके बारे में आपको नीचे डिटेल में बताएंगे…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे बनाई जाती है बटन इडली चाट

बटन इडली चाट बनाने में ज्यादा मेहनत और समय नहीं लगता है। बस इसका बैटर तैयार होते ही इसे फटाफट सांचे में सिर्फ 10 मिनट से भी कम समय में तैयार किया जा सकता है। मेहमानों के लिए क्विक स्नैक या परिवार के लिए शाम की टेस्टी डिश के रूप में ये रेसिपी परफेक्ट साबित हो सकती है। आइए जानते हैं बटन इडली चाट बनाने की आसान रेसिपी और सॉफ्ट इडली बनाने की खास ट्रिक...

ये भी पढ़ें... घर पर चीज कैसे तैयार करें? 20 मिनट में मिलेगा मार्केट वाला टेस्ट

बटन इडली बनाने के लिए सामग्री

- इडली चावल (मोटे चावल)- 1 कप

- उड़द दाल- आधा कप

- पोहा- आधा कप (भीगा हुआ)

- नमक- स्वादानुसार

- पानी- पीसने के लिए आवश्यकतानुसार

बटन इडली चाट बनाने का क्या है तरीका

बटन इडली चाट बनाने के लिए सबसे पहले आपको बैटर तैयार करना होगा। चावल और उड़द दाल को साफ पानी से धो लें। इन्हें अलग-अलग बर्तन में 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद भीगे हुए चावल और दाल को मिक्सी में पानी डालकर अलग-अलग पीस लें। ध्यान रहे कि चावल को हल्का दरदरा और दाल को एकदम बारीक पीसना है। दोनों मिश्रण को एक बड़े बर्तन में मिलाएं। इसमें भीगा हुआ पोहा पीसकर मिलाएं। आपको बता दें कि बटन इडली चाट को सॉफ्ट बनाने की यहीं सबसे बेस्ट ट्रिक है। इसके बाद तैयार बैटर में थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। बैटर को खमीर उठने तक ढाककर रख दें। फिर बटन इडली के सांचे को थोड़ा तेल या घी लगाकर चिकना करें। इसमें बैटर डाले और तेज आंच पर 8 से 10 मिनट के लिए भाप में पकाएं। तैयार इडली को ठंडा होने दें और फिर सांचे में से निकल लें। आप इसे 2 तरीकों से खा सकते हैं। एक तो ये कि आप इसे चटनी के साथ खा सकते हैं। दूसरा ये कि प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता के साथ फ्राई कर चटपटा बनाकर इसे खाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

- बटन इडली चाट में कौन-कौन सी चटनियां डाल सकते हैं?

बटन इडली चाट में हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी और नारियल की चटनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

- क्या ये बच्चों के लिए भी अच्छी है?

हां, कम मसालों के साथ बनाई गई बटन इडली चाट बच्चों के लिए भी एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है।

- बटन इडली चाट को और स्वादिष्ट कैसे बनाएं?

इसके ऊपर से सेव, अनार के दाने, बारीक कटा प्याज और धनिया डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें... बिना खर्च इस सीक्रेट फॉर्मूला से मनी प्लांट होगा घना-घना, पत्तियां भी नहीं पड़ेगी पीली