Leftover Chicken Recipe: अगर घर में बचा हुआ चिकन रखा है और समझ नहीं आ रहा है कि इससे क्या बनाएं? तो टेंशन छोड़ दीजिए, क्योंकि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप बिल्कुल नई और स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं।
बचे हुए चिकन को पैन में गर्म करके इसे अच्छी तरह से ड्राई कर लें, ताकि इसमें ग्रेवी ना रह जाए। अब रोटी या पराठे में मेयोनेज, ग्रीन चटनी, प्याज, शिमला मिर्च और बचे हुए चिकन को डालकर इसका रेप बनाएं।
बचे हुए चिकन के पीस को आप छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पिज्जा बेस लें। उस पर पिज्जा सॉस लगाएं, ढेर सारा चीज डालें और छोटे-छोटे किए हुए चिकन की पीस डालकर इसे 8 से 10 मिनट के लिए बेक करें। आपका एक झटपट पार्टी पिज्जा बनकर तैयार हो जाएगा।
35
चिकन फ्राइड राइस
बचे हुए चिकन से आप मजेदार चिकन फ्राइड राइस भी बना सकते हैं। सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन, प्याज अपने पसंद की सब्जी जैसे- गाजर, शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं। फिर चावल डालें, ऊपर से चिकन को मिलाएं, सोया सॉस और विनगर डालकर इसे टॉस करें। आखिर में स्प्रिंग अनियन डालकर सर्व करें।
45
चिकन सैंडविच
बचे हुए चिकन को अच्छी तरह से ड्राई करके उसमें मेयोनेज, चीज, काली मिर्च और थोड़ा सा नमक मिलाएं। ब्रेड साइड निकालर स्लाइस के बीच में लगाएं और दोनों तरफ से इसे बटर से टोस्ट कर लें। आपका झटपट नाश्ता तैयार हो जाएगा।
55
चिकन स्टॉक सूप
चिकन के पीस कम है और ज्यादा ग्रेवी है, तो आप इससे चिकन सूप भी बना सकते हैं। बची हुई चिकन ग्रेवी में थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं। उबाल आने पर काली मिर्च और कॉर्न फ्लोर डालकर गाढ़ा सूप तैयार कर लें। इसमें थोड़े बहुत चिकन के पीस भी रहने दें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.