Mahashivratri Fasting Recipes: महाशिवरात्रि का पवन पर 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव को सात्विक, फलाहारी और शुद्ध भोग अर्पित किया जाता है। यहां पर हम आपको कुछ ट्रेडिशनल भोग रेसिपी बताते हैं...
शिवरात्रि पर भगवान शिव को मखाने की खीर का भोग जरूर लगाया जाता है। इसके लिए घी में मखाने को रोस्ट कर लें। एक लीटर फुल फैट दूध को उबालें। उसमें मखाना डालकर 10 से 15 मिनट के लिए पकाएं। चीनी, इलायची पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर भोग लगाएं।
शकरकंद का भोग भी शिवरात्रि पर जरूर लगाया जाता है। ये भगवान शिव का प्रिया भोग है। शकरकंद से आप हलवा बना सकते हैं और इसे भोग में चढ़ाने के साथ खुद भी व्रत में खा सकते हैं। इसके लिए उबली हुई शकरकंद को मैश कर लें। इसे घी में अच्छी तरह से भूनें, फिर शक्कर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं। ऊपर से इलायची डालें और गरमा गर्म भोग लगाएं।
36
नारियल के लड्डू
शिवरात्रि पर सफेद चीजों का भोग लगाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आप घर पर नारियल के लड्डू भी 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए किसे हुए नारियल को हल्का सा भून लें। इसमें मिश्री और थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क डालकर इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं।
46
पंचामृत
पंचामृत के बिना भगवान शिव का प्रसाद पूरा नहीं होता है। पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद, मिश्री को एक कटोरे में मिलाएं और इसे शिवलिंग पर अर्पित करने के बाद प्रसाद के रूप में खुद भी ग्रहण करें।
56
फलाहारी ठंडाई
शिवरात्रि के मौके पर ठंडाई का भोग ना लगे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। आप दूध, बादाम, काजू, पिस्ता, केसर जैसी चीजों को हल्का सा रोस्ट करके पीस लें। अब ठंडे दूध में इसे मिलाकर आप इंस्टेंट फलाहारी ठंडाई बनाएं। मिठास के लिए चीनी या मिश्री मिलाएं।
66
राजगीर के लड्डू
राजगीर के लड्डू भी शिवरात्रि के लिए बहुत ही सात्विक भोग है। इसे बनाने के लिए राजगीर के टुकड़ों को हल्का सा रोस्ट कर लें। अब गुड को पिघलाकर भुना हुआ राजगिरा इसमें मिलाएं और तुरंत उसके लड्डू बनाएं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.