Homemade Sabudana Papad Recipe: होली फेस्टिवल पर बाजार के स्नैक्स छोड़कर घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना पापड़। जानिए रातभर साबूदाना भिगोकर, धूप में सुखाकर आसानी से कुरकुरे साबूदाना पापड़ बनाने की आसान रेसिपी।

होली फेस्टिव सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि स्वादिष्ट स्नैक्स खाने का भी होता है। आप बाजार से खराब तेल वाले स्नैक्स मंगाने से बेहतर है कि घर में ही स्वादिष्ट स्नैक्स बनाएं। साबूदाना की खीर से लेकर खिचड़ी तक आपने खूब खाई होगी। अब साबूदाना पापड़ ट्राय करके देखें। साबूदाना पापड़ बेहद आसान होता है। इसे आप आसानी से तेज धूप में सूखा सकते हैं। जानिए कैसे कुछ ही समय में घर में खूब सारे साबूदाना पापड़ तैयार किए जा सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात में भिगोकर रख दें साबूदाना

साबूदाना पापड़ बनाने के लिए आपको साबूदाना को रातभर पानी में भीगने के लिए रख देना है। फिर सुबह पानी निकाल कर उसे पकाना है। आप मार्केट से अपनी पसंद के हिसाब से छोटे या बड़े साबूदाना खरीद कर ला सकती हैं। 

पारदर्शी होने तक पकाएं साबूदाना

कढ़ाही में भीगा हुआ साबूदाना और थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। आप देखेंगे कि कुछ समय बाद ही साबूदाना पूरी तरह गलकर पारदर्शी हो जाएगा। इसके बाद मिश्रण में नमक, जीरा, काली मिर्च और हरी मिर्च पेस्ट मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें कि मिश्रण हल्का गाढ़ा और चिकना होना चाहिए।

और पढ़ें: Chicken Storage Tips: फ्रिज या फ्रीजर? चिकन स्टोर करने का सही तरीका जानें

पॉलीथिन शीट का करें इस्तेमाल

आप पापड़ फैलाने के लिए पॉलीथीन शीट का यूज करें। शीट में पापड़ आसानी से फैल भी जाते हैं और फिर सूखने पर निकल भी आते हैं। अगर शीट नहीं है तो आप किसी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल भी पापड़ बनाने के लिए कर सकती हैं।

साबूदाना पापड़ के लिए तेज धूप है जरूरी

पापड़ों को तेज धूप में 2–3 दिन तक सुखाएं वरना पापड़ अंदर से सूखेंगे नहीं और खराब हो जाएंगे। पूरी तरह सूख जाने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भर लें। फिर पापड़ को तेल में डालकर फ्राई कर लें।

और पढ़ें: Juice Without Juicer: बिना मिक्सर या जूसर के भी बनेगा फ्रेश जूस, अपनाएं 5 सिंपल हैक्स