Hindi

Chicken Storage: फ्रिज या फ्रीजर? चिकन स्टोर करने का सही तरीका जानें

Hindi

कितने दिन तक स्टोर कर सकते है चिकन

अगर आपके पास कच्चा चिकन पड़ा है, तो आप फ्रिज में इसे 1-2 दिन तक ही रख सकते हैं। बस ध्यान रखें कि फ्रिज का टेंपरेचर 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

क्या धोकर स्टोर करना चाहिए चिकन

कच्चे चिकन को स्टोर करने से पहले धोना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे बैक्टीरिया फैल सकते हैं। आप इसे ऐसे ही स्टोर करें, लेकिन पकाने से पहले इसे अच्छी तरह से 2-3 बार धो लें।

Image credits: Getty
Hindi

फ्रीजर में कितने समय तक रखें चिकन

अगर आप फ्रीजर में चिकन रख रहे हैं, तो आप आसानी से 3 से 6 महीने तक इसे स्टोर कर सकते हैं। इसे छोटे टुकड़ों में रखें और फ्रीजर का टेंपरेचर -18 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो।

Image credits: Getty
Hindi

पका चिकन कितने दिन स्टोर करें

अगर चिकन पका हुआ है, तो आप एयर टाइट कंटेनर में इसे 3 से 4 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं। आप बॉयल चिकन को जिप लॉक बैग में फ्रीजर में भी आसानी से 1 से 2 महीने के लिए स्टोर करें।

Image credits: Getty
Hindi

चिकन को स्टोर करने का सही तरीका

चिकन को फ्रिज में स्टोर करने के लिए हमेशा कच्चे चिकन को प्लास्टिक रैप या एयर टाइट कंटेनर में रखें, ताकि उसकी गंध दूसरी चीजों में ना आए और उसमें भी फंगस ना लगे।

Image credits: Getty
Hindi

छोटे-छोटे हिस्सों में चिकन को करें स्टोर

जितना जरूरत हो उतना ही चिकन अलग-अलग पैक करके फ्रिज करें। बार-बार फ्रीज और डिफ्रास्ट करने से चिकन ड्राई हो जाता है और बनाने के बाद उसका स्वाद भी खराब हो जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

चिकन को डिफ्रास्ट करने का तरीका

फ्रीजर से चिकन को रात में निकाल कर फ्रिज में रख दें। इसे रूम टेंपरेचर पर ना रखें नहीं तो ये जल्दी खराब हो जाएगा। आपको जल्दी डिफ्रॉस्ट करना है, तो इसे पानी में कुछ देर के लिए डालें।

Image credits: Getty

Leftover Chicken Recipe: बासी चिकन से बनाएं 15 मिनट में टेस्टी शवर्मा रोल

Chopper Coffee: चॉपर में मिनटों में बनाएं झाग वाली कॉफी, 5 स्टेप्स

How to Store Eggs: फ्रिज में या बाहर? जानें अंडे रखने का सही तरीका

Chocolate Cake Day 2026: ट्रफल से लावा तक, बनाएं ये 7 यम्मी चॉकलेट केक