कैफे जैसी झाग वाली कॉफी आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपके केवल वेज चॉपर की जरूरत पड़ेगी।
सबसे पहले 6 से 7 चम्मच कॉफी पाउडर को चॉपर में डालें। कम कॉफी पाउडर में झाग नहीं बन पाएगा।
अब कॉफी पाउडर में आपको स्वाद के अनुसार शक्कर मिलाना है। फिर पसंद के हिसाब से थोड़ा दूध या पानी मिलाकर कवर बंद कर दें।
आप इलेक्ट्रिक चॉपर को 5 मिनट तक चलाएं। अगर हाथ वाला चॉपर है तो भी उसे चलाते रहे तो आसानी से 5 से 10 मिनट में झाग बनने लगेगा।
चम्मच से झाग को निकालकर कॉफी मग में डालें और उसके ऊपर से गर्म दूध डालें। तैयार है मिनटों में झाग वाली कॉफी।
How to Store Eggs: फ्रिज में या बाहर? जानें अंडे रखने का सही तरीका
Chocolate Cake Day 2026: ट्रफल से लावा तक, बनाएं ये 7 यम्मी चॉकलेट केक
Republic Day Recipes: देशभक्ति के रंग थाली में, 7 लास्ट मिनट तिरंगा रेसिपीज
एक्स्ट्रा पके केले को फेंके नहीं, बनाएं ये 5 डिलीशियस डिश