How to Store Eggs: फ्रिज में या बाहर? जानें अंडे रखने का सही तरीका
Food Feb 01 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Getty
Hindi
अंडों को कहां करें स्टोर
आप लंबे समय तक अंडों को स्टोर करना चाहते हैं, तो फ्रिज के अंदर वाले शेल्फ में इसे रखें, क्योंकि दरवाजे के पास अंडों को रखने से तापमान बदलता रहता है और अंडों जल्दी खराब हो सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
रूम टेंपरेचर पर कब रखें अंडे
अगर आप एक-दो दिन में अंडे का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो आप इसे रूम टेंपरेचर पर रख सकते हैं। लेकिन ज्यादा समय के लिए फ्रिज ही सबसे सुरक्षित जगह है।
Image credits: Getty
Hindi
अंडे को ट्रे में कैसे रखें
अंडों को जिस कार्टन ट्रे में खरीदा जाता है, उसी ट्रे में आप इसे रख सकते हैं। इससे अंडे सुरक्षित रहते हैं और फ्रिज में रखी दूसरी चीजों में अंडों की स्मेल भी नहीं आती है।
Image credits: Getty
Hindi
अंडे को कैसे रखें
अंडों को रखते समय हमेशा इसका नुकीला सिरा नीचे और गोल सिर ऊपर की ओर होना चाहिए। इससे अंडा ना टूटता है और लंबे समय तक फ्रेश भी रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
अंडे को धोकर कभी ना करें स्टोर
अंडों को धोकर रखने से इसकी जो प्रोटेक्टिव लेयर होती है वो हट जाती है। ऐसे में अंडों को हमेशा बिना धोएं ऐसे ही स्टोर करना चाहिए। बनाने से पहले इसे जरूर वॉश करें।
Image credits: Getty
Hindi
कितने दिन यूज सकते हैं अंडे
फ्रिज में आप अंडे को 1 से 2 हफ्तों के लिए स्टोर कर सकते हैं। अगर आप रूम टेंपरेचर में इसे रख रहे हैं तो 5 से 7 दिन इसे स्टोर किया जा सकता है। गर्मी में इसकी शेल्फ लाइफ कम होती है।