Chocolate Cake Day 2026:ट्रफल से लावा तक, बनाएं ये 7 यम्मी चॉकलेट केक
Food Jan 27 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Getty
Hindi
चॉकलेट ट्रफल केक
चॉकलेट लवर्स को चॉकलेट ट्रफल बहुत पसंद है। इसमें तीन लेयर चॉकलेट की होती है। इसमें डार्क चॉकलेट और क्रीम से बनी स्मूद ट्रफल की लेयरिंग होती है, जिसका टेक्सचर सॉफ्ट और रिच होता है।
Image credits: Getty
Hindi
चॉकलेट लावा केक
चॉकलेट लावा केक में बहता हुआ चॉकलेट सेंटर में होता है। केक काटते से अंदर से गरम-गरम चॉकलेट निकलती है। ये बेहद ही डिलीशियस डेजर्ट है।
Image credits: Getty
Hindi
चॉकलेट फज केक
चॉकलेट फज केक बहुत ही चॉकलेटी और डेंस्ड होता है। इसमें मोटी फज की लेयर होती है, जो इसे और ज्यादा हैवी और क्रीमी बनाती है।
Image credits: Getty
Hindi
ब्लैक फॉरेस्ट केक
ब्लैक फॉरेस्ट केक में चॉकलेट स्पंज के साथ व्हिप्ड क्रीम और चेरी की लेयरिंग होती है, जिसके ऊपर चॉकलेट की शेविंग डाल कर इसे खूबसूरत लुक दिया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
चॉकलेट मूस केक
चॉकलेट मूस केक बहुत ही लाइट और ऐयर्री केक होता है। इसमें अंडे और क्रीम से बनी फूली फूली चॉकलेट मूस की लेयरिंग होती है, जो मुंह में जाते से ही घुल जाती है।
Image credits: Getty
Hindi
चॉकलेट गनाश केक
चॉकलेट गनाश केक भी आप आसानी से घर में बना सकते हैं। इसके लिए चॉकलेट का एक स्पंज बनाएं। फ्रेश क्रीम और चॉकलेट से बनी गनाश की मोटी लेयरिंग इसके ऊपर करें। इससे केक ग्लॉसी दिखता है।
Image credits: Getty
Hindi
एगलेस चॉकलेट केक
अगर आप अंडा नहीं खाते, तो आप एगलेस चॉकलेट केक बना सकते हैं। अंडे की जगह आप ताजा दही का इस्तेमाल करें, इससे केक स्पंजी बनता है। आप चाहे तो उसमें कुछ नट्स भी डाल सकते हैं।