Leftover Chicken Recipe: बासी चिकन से बनाएं टेस्टी शवर्मा रोल
Food Feb 07 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Getty
Hindi
चिकन शवर्मा रोल बनाने की सामग्री
चिकन शवर्मा रोल बनाने के लिए आपको चाहिए- बचा हुआ पका चिकन (उबला याग्रिल/रोस्ट)–1 कप, 2-3 मैदा की रोटी/रुमाली रोटी या टॉर्टिला, डिप के लिए दही और मसाले।
Image credits: Getty
Hindi
कैसे बनाएं चिकन शवर्मा रोल
चिकन शवर्मा रोल बनाने के लिए पैन में बटर या तेल को गर्म करें। उसमें बचा हुआ चिकन डालें और इसे 2 से 3 मिनट तक भूनकर ड्राई करें। आखिर में नींबू का रस डालें और गैस बंद कर दें।
Image credits: Getty
Hindi
कैसे बनाएं शवर्मा सॉस
शवर्मा सॉस बनाने के लिए कटोरी में दही, थोड़ा सा लहसुन, अदरक का पेस्ट, नमक, काली मिर्च मिलाएं। चाहे तो थोड़ी सी मेयोनेज भी मिलाकर इसको और टेस्टी ट्विस्ट दें।
Image credits: Getty
Hindi
शवर्मा की रोटी तैयार करें
शवर्मा की रोटी बनाने के लिए आप मैदा की रोटी, रुमाली रोटी बनाएं या रेडीमेड टॉर्टिला लेकर इसे हल्का सा सेंक लें।
Image credits: Getty
Hindi
चिकन शवर्मा रोल तैयार करें
रोटी या टॉर्टिला पर पहले दही वाली सॉस लगाएं। उसके ऊपर भुना हुआ चिकन, पत्ता गोभी या लेट्युस, प्याज और खीरा डालें, किनारों को मोड़कर टाइट रोल बना लें।
Image credits: Getty
Hindi
रोल को ग्रिल करें
अगर आप करार चिकन शवर्मा रोल खाना चाहते हैं, तो रोल को तवे पर हल्के से तेल के साथ चारों तरफ से सेंक लें। ऐसा करने से ये बहुत ही क्रिस्पी और मजेदार बनता है।