बिना गैस 5 मिनट में तैयार करें हेल्दी कुकुम्बर सैंडविच, इस चटनी के फ्रेश टेस्ट बच्चे और बड़ों को आएंगे पसंद

Published : May 03, 2026, 08:45 PM IST
healthy sandwich recipe

सार

5 Minute Sandwich: यह कुकुम्बर सैंडविच रेसिपी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और मिंट चटनी का फ्रेश स्वाद इसे और भी खास बना देता है। यह हेल्दी, हल्का और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए परफेक्ट नाश्ता या स्नैक है।

Cucumber Sandwich Recipe: अगर आप कम समय में हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो कुकुम्बर सैंडविच एक परफेक्ट ऑप्शन है। खासतौर पर गर्मियों में मिंट चटनी का फ्रेश फ्लेवर इसे और भी मजेदार बना देता है। यह सैंडविच हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं। बिना ज्यादा मेहनत के आप इसे सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में तैयार कर सकते हैं।

सामग्री (Ingredients)

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 मध्यम खीरा (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
  • 2-3 चम्मच मिंट चटनी
  • 1 चम्मच बटर या मेयोनीज (ऑप्शनल)
  • स्वादानुसार नमक
  • काली मिर्च पाउडर (चुटकी भर)
  • चाटब मसाला (ऑप्शनल)

ये भी पढे़ं- Homemade Tang Recipe: घर पर बनाएं ऑरेंज और मैंगो टैंग, बिना प्रिजर्वेटिव्स के

नाने की विधि (Step-by-Step)

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को साफ प्लेट में रखें और चाहें तो हल्का बटर या मेयोनीज लगाएं, जिससे सैंडविच का स्वाद और सॉफ्टनेस बढ़े।
  • अब ब्रेड पर मिंट चटनी की एक समान लेयर फैलाएं। यह चटनी सैंडविच को फ्रेश और तीखा-खट्टा स्वाद देती है।
  • इसके बाद खीरे के पतले स्लाइस ब्रेड पर अच्छी तरह रखें। ध्यान रखें कि स्लाइस ज्यादा मोटे न हों, ताकि सैंडविच बैलेंस्ड लगे।
  • ऊपर से नमक, काली मिर्च और चाट मसाला हल्का-सा छिड़कें। इससे सैंडविच का फ्लेवर और भी बढ़ जाएगा।
  • अब दूसरी ब्रेड स्लाइस को ऊपर रखकर सैंडविच तैयार करें। चाहें तो इसे तिकोना या चौकोर काट लें और तुरंत सर्व करें।

ये भी पढे़ं- Goa Bakery: लकड़ी की भट्टी और पुरानी रेसिपी, गोवा की इस बेकरी में आज भी जिंदा है 1930 का स्वाद

सर्व करने और स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  • सैंडविच को ठंडा सर्व करें, इससे इसका स्वाद और भी फ्रेश लगता है
  • चाहें तो इसमें टमाटर या चीज स्लाइस भी ऐड कर सकते हैं
  • ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड इस्तेमाल करें, यह ज्यादा हेल्दी होता है
  • मिंट चटनी में थोड़ा नींबू रस मिलाएं, इससे टेस्ट और बढ़ेगा
  • हल्का टोस्ट करके सर्व करने पर सैंडविच क्रिस्पी लगेगा
  • बच्चों के लिए इसे छोटे-छोटे पीस में काटकर दें

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Sawan Special Recipes: सावन में जरूर ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये 3 गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियां
बारिश में एक बार जरूर बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि प्लेट मिनटों में होगी खाली