Worst Breakfast: सुबह की ये 5 गलतियां बन सकती हैं स्लो प्वाइजन

Published : Feb 19, 2026, 07:32 AM IST

Foods To Avoid in Morning: ज्यादातर लोग सुबह जल्दी के चक्कर में ऐसा नाश्ता कर लेते हैं, जो शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे ब्रेकफास्ट है, जिन्हें सुबह बिल्कुल नहीं खाना चाहिए... 

PREV
16
बहुत मीठा नाश्ता

कई लोग सुबह क्रोसॉन, पेस्ट्री, मफिन या मीठा बिस्कुट खाते हैं। सुबह खाली पेट ज्यादा चीनी खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है और ब्लड शुगर भी अचानक से ऊपर जा सकता है। ऐसे में कभी भी मीठे नाश्ते से दिन की शुरुआत ना करें। इसकी जगह आप हेल्दी नट्स या सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

और पढ़ें- बहुत खतरनाक है बच्चों के लिए बिस्कुट, बॉडी पर पड़ता है डायरेक्ट असर

26
ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और कम प्रोटीन वाले ब्रेकफास्ट

आलू पुरी, आलू पराठा या ब्रेड बटर जैसे नाश्तों में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है और प्रोटीन बहुत कम होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है या फिर गिर सकता है। जिसका नतीजा ये होता है कि शरीर में एनर्जी खत्म होने लगती है। अगर नाश्ते में प्रोटीन जैसे- अंडा, दही, पनीर, दाल शामिल किया जाए तो पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

36
बहुत ज्यादा ऑयली नाश्ता

पराठा, पूरी या डोसा तेल या घी में बना हो तो वो पेट के लिए भारी हो सकता है। इसकी जगह इडली हल्की होती हैं। तैलीय खाना पचने में समय लगता है, जिससे पेट में जलन, गैस और सुस्ती पैदा होती है। तेल की मात्रा बैलेंस रखें, साथ में इसके साथ कोई प्रोटीन जरूर लें।

46
पैकेट बंद और प्रोसेस्ड फूड

सीरियल्स, बिस्किट, रेडी टू ईट मिक्स जैसी इंस्टेंट चीजें जल्दी बनने वाली और आसान जरूर होती है, लेकिन इनमें ज्यादातर चीनी, नमक और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना इसे खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है। कोशिश करें कि घर का ताजा बना नाश्ता ही खाएं।

56
चाय या कॉफी

कई लोग सुबह बिना कुछ खाए केवल चाय या कॉफी पी लेते हैं। खाली पेट चाय कॉफी पीने से एसिडिटी, गैस और हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। जिससे दिन भर बेचैनी, डिप्रेशन, मीठा या जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ती है, इसलिए कभी भी खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए।

66
सुबह का ब्रेकफास्ट कैसा करें

सुबह हमेशा बैलेंस ब्रेकफास्ट करें। जिसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स हो। आप दही के साथ फल और नट्स, मूंग दाल चीला, अंडा और मल्टीग्रेन रोटी, ओट्स या दलिया जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories