Anant Chaturdashi Bhog: अनन्त चतुर्दशी पर भगवान विष्णु को भोग लगाने के लिए बनाएं बच्चों को पसंद आने वाले ये 5 स्वादिष्ट प्रसाद। जानें घर पर झटपट तैयार करने की आसान रेसिपी।
25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस खास दिन पर आप भगवान विष्णू के लिए स्वादिष्ट भोग बनाएं। भोग ऐसा तैयार करें, जो बच्चों को भी पसंद आए। अगर आप घर पर पारंपरिक प्रसाद बनाना चाहती हैं, तो आटे के गुड़ वाले लड्डू बना सकती हैं। सबसे पहले आटे को घी में धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें। इसमें कटे हुए मेवे मिलाएं। मिश्रण थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें गुड़ मिलाकर लड्डू तैयार कर लें।
24
नारियल के लड्डू
नारियल के लड्डू बनाना बेहद आसान होता है और बच्चे आसानी से खा भी लेते हैं। कद्दूकस किए नारियल को हल्का भूनें और इसमें जरूरत के अनुसार दूध या कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इलायची डालकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आप स्वाद के अनुसार ऊपर से बादाम या काजू लगा सकती हैं।
34
बनाएं मखाने की स्वादिष्ट खीर
मखाने की खीर का अनन्त चतुर्दशी में भोग लगाएं। मखानों को हल्का घी में भूनकर दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं। खीर के गाढ़ा होने पर इसमें चीनी या गुड़ मिलाएं। ऊपर से इलायची और काजू-बादाम डालें। ठंडी या हल्की गर्म खीर बच्चों को खूब पसंद आएगी।
44
तैयार करें सूजी का हलवा
सूजी का हलवा बच्चों को काफी पसंद आता है और इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है। आप देसी घी में सूजी को अच्छी तरह भून लें। अब इसमें गर्म पानी डालकर पकाएं और स्वाद के अनुसार चीनी या गुड़ मिलाएं। हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप पानी की जगह दूध का यूज कर सकती है। इलायची और थोड़े से कटे हुए मेवे डालकर हलवा तैयार करें। इसे भगवान विष्णु को भोग में अर्पित कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.