
अनंत चतुर्दशी का पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और पूजा के बाद फलाहार करते हैं। आप भी अनंत चतुर्दशी का व्रत रख रहे हैं, तो फलाहार के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन बना सकते हैं। इन्हें बनाना आसान भी है और ये देर तक पेट को भरेपन का अहसास भी देते हैं।
व्रत के लिए साबूदाना खिचड़ी को स्वादिष्ट तरीके से तैयार करें। इसमें साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे कम तेल या घी में तैयार करें। मूंगफली को भूनने के बाद दरदरा पीस लें। फिर भीगे हुए साबूदाना को घी में जीरे और मिर्च का तड़का लगाकर डाल दें। अब उबली हुई कटी आलू, दरदरी मूंगफली और सेंधा नमक मिलाकर तैयार करें।
अनंत चतुर्दशी व्रत में कुट्टू के आटे से स्वादिष्ट पराठे बनाए जा सकते हैं। इसे उबले आलू के साथ गूंथकर घी में सेंकें और दही के साथ खाएं। व्रत के दौरान यह पेट भरने वाला विकल्प हो सकता है।
मीठे में मखाने की खीर बनाई जा सकती है। इसके लिए दूध में भुने हुए मखाने डालकर पकाएं और स्वाद के लिए इलायची व थोड़े मेवे मिलाएं। चीनी की जगह अपनी पसंद के अनुसार मिठास रख सकते हैं।
सिंघाड़े के आटे से हलवा बनाना भी आसान है। घी में आटा भूनकर इसमें दूध या पानी और मिठास मिलाएं। ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर इसे तैयार किया जा सकता है।
अगर आपको कुछ कुरकुरा खाना पसंद है तो साबूदाना वड़ा बना सकते हैं। साबूदाना, उबले आलू और मूंगफली को मिलाकर वड़े तैयार करें। इन्हें डीप फ्राई करने के बजाय कम तेल में सेंकना हल्का विकल्प हो सकता है।
और पढ़ें: अनंत चतुर्दशी में बनाएं पंजाबी स्टाइल राजमा, इन 5 चीजों से बढ़ेगा जबरदस्त स्वाद
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.