अनंत चतुर्दशी में बनाएं पंजाबी स्टाइल राजमा, इन 5 चीजों से बढ़ेगा जबरदस्त स्वाद

Published : Sep 23, 2026, 07:57 PM IST
पंजाबी स्टाइल राजमा

सार

Punjabi Rajma Recipe: पंजाबी स्टाइल राजमा घर पर बनाना है तो इन 5 खास चीजों और आसान टिप्स को अपनाएं। जानें गाढ़ी ग्रेवी और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने का आसान तरीका।

अनंत चतुर्दशी के दिन घर में पक्का खाना बनाकर परोसा जाता है। आप इस खास दिन पर घरवालों के लिए पंजाबी स्टाइल राजमा चावल बना सकते हैं। पंजाबी स्टाइल राजमा अपनी गाढ़ी ग्रेवी, मसालेदार स्वाद और खुशबू के लिए पसंद किया जाता है। अगर आप भी घर पर ढाबे या पंजाबी रेस्टोरेंट जैसा राजमा बनाना चाहती हैं, तो कुछ खास चीजों को रेसिपी में शामिल कर सकती हैं। जानिए कुछ खास टिप्स के बारे में।

राजमा भिगोना न भूलें

पंजाबी स्टाइल राजमा बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह साफ करके 8-10 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें। इससे राजमा फूल जाता है और अच्छी तरह पकने में मदद मिलती है। अगले दिन पानी निकालकर राजमा को साफ पानी से धो लें।

इन चीजों से बढ़ाएं खुशबू

राजमा उबालते समय तेज पत्ता और बड़ी इलायची जैसी साबुत चीजें डाल सकती हैं। इससे राजमा में हल्की मसालेदार खुशबू आती है। चाहें तो एक छोटा टुकड़ा दालचीनी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अच्छी तरह से पकाएं प्याज

राजमा का असली स्वाद उसकी ग्रेवी में आता है। इसके लिए तेल में जीरा डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। कच्चा प्याज स्वाद खराब कर देता है। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर पकाएं। मसाले को तब तक भूनें जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए और तेल अलग दिखाई देने लगे।

और पढ़ें: Aloo Khasta Kachori Recipe: बिना बेले बनाएं आलू की खस्ता कचौड़ी, तरीका जानकर कहेंगे पहले क्यों नहीं बनाया!

कसूरी मेथी से बढ़ेगा स्वाद

राजमा की ग्रेवी में आखिर में थोड़ी सी कसूरी मेथी डालें। इसे हथेलियों के बीच हल्का मसलकर डालने से इसकी खुशबू अच्छी तरह निकलती है। इसके साथ थोड़ा गरम मसाला डालकर कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

ग्रेवी करें गाढ़ी

अगर आप राजमा की ग्रेवी को गाढ़ा और रिच बनाना चाहती हैं, तो पके हुए राजमा के 2-3 चम्मच दाने निकालकर मैश कर लें। इन्हें वापस ग्रेवी में मिलाएं और कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं। इससे ग्रेवी को प्राकृतिक गाढ़ापन मिलेगा।

और पढ़ें: Anant Chaturdashi Prasad: अनन्त चतुर्दशी पर बच्चों को भी पसंद आएंगे ये 4 प्रसाद, घर पर झटपट करें तैयार

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Chaturdashi Prasad: अनन्त चतुर्दशी पर बच्चों को भी पसंद आएंगे ये 4 प्रसाद, घर पर झटपट करें तैयार
Aloo Khasta Kachori Recipe: बिना बेले बनाएं आलू की खस्ता कचौड़ी, तरीका जानकर कहेंगे पहले क्यों नहीं बनाया!