5 Refreshing Cucumber Recipes: गर्मी बढ़ते ही हर कोई हल्का और हेल्दी खाना, सब्ज़ियां खाना पसंद करता है। ऐसे में सबसे पहली पसंद खीरा होता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आमतौर पर हम सभी खीरे को कच्चा ही खाते हैं। लेकिन आज हम यहां खीरे से बनी कुछ डिशेज़ की लिस्ट दे रहे हैं। जिन्हें खाने के बाद आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगा। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और ज़रूरी विटामिन और मिनरल होते हैं। ये आपके शरीर को एनर्जेटिक रखता है। साथ ही, इसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। आप इसे अपनी समर डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। तो आइए... जानते हैं गर्मियों में खीरे से बनने वाली अलग-अलग डिशेज़ कैसे बनाएं...
खीरे की स्मूदी
खीरे की स्मूदी एक हेल्दी और झटपट बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए खीरे के साथ पुदीना, दही और शहद का इस्तेमाल करें। ये स्मूदी शरीर के लिए हेल्दी और पेट के लिए अच्छी मानी जाती है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक या चिया सीड्स भी मिला सकते हैं। अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करने के लिए ये एक अच्छा विकल्प है।
खीरे का सैंडविच
खीरे का सैंडविच गर्मियों में एक बेहतरीन डिश है। इसे बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ खीरा, दही और पुदीने को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। आप इसे ब्रेड स्लाइस के बीच भरकर बना सकते हैं। खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे चटनी के साथ मिलाकर खाएं।
खीरे का सूप
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खीरे का सूप एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए, आप खीरे को ग्रीक दही, लहसुन और नींबू के रस के साथ मिलाकर एक स्मूद सूप तैयार कर सकते हैं। सूप बनने के बाद इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसका आनंद लें। ये हेल्दी और हाइड्रेटिंग सूप गर्मी से राहत देने में मदद करता है और पेट को ठंडा रखता है।
खीरे का सलाद
खीरे का सलाद एक स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है। इसे बनाने के लिए खीरे के स्लाइस को सोया सॉस, चीनी, तिल का तेल और मसाले मिलाकर मैरीनेट करें। थोड़ी देर नमक में रखने के बाद, फ्रिज में रखकर ठंडा करें। कुछ ही देर में ये खाने के लिए तैयार हो जाएगा। आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
खीरे का रायता
क्लासिक खीरे का रायता सभी का पसंदीदा एक परफेक्ट समर डिश है। कई लोग इसे साइड डिश के तौर पर लेते हैं। इसे बनाने के लिए बारीक कटे खीरे के साथ दही, टमाटर, नमक का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसमें प्याज भी डालते हैं। ये शरीर को ठंडा करने वाला पेय है जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। ये आपके पेट को हेल्दी रखता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.