चुकंदर जूस रेसिपी: वजन घटाने का असरदार तरीका

Published : Jan 22, 2025, 03:38 PM IST
Beetroot Juice

सार

एशियानेट न्यूज़ ऑनलाइन पर इस बार तरह-तरह की डाइट रेसिपीज। आज शेखा हाशिम द्वारा तैयार की गई रेसिपी।

फूड डेस्क. चुकंदर जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। इसमें कम कैलोरी, डिटॉक्सिफाइंग गुण और पोषक तत्वों की भरमार होती है। यह जूस न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इतना ही नहीं यह वजन कम करने में भी मददगार होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

चुकंदर - 1
नींबू/संतरे का रस - 1
अदरक - एक छोटा टुकड़ा
शहद - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले चुकंदर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक संतरे के बीज निकालकर उसका रस निकाल लें या एक नींबू का रस निकाल लें। अब मिक्सी के जार में चुकंदर, निकाला हुआ रस, शहद, अदरक और थोड़ा सा पानी (पीसने के लिए जितना आवश्यक हो) डालकर अच्छी तरह पीस लें। फिर 1 गिलास पानी और डालकर छन्नी से छान लें। अब इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। आपका जूस तैयार है।

चुकंदर जूस के फायदे

वजन घटाने में मददगार: चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और ओवरईटिंग से बचाता है।  हर रोज एक गिलास जूस पीने से असर तुरंत नजर आएगा।

डिटॉक्सिफिकेशन: यह जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।

कम कैलोरी: चुकंदर में कैलोरी कम होती है, जिससे यह वजन घटाने के लिए आदर्श है।

ऊर्जा बढ़ाए: यह जूस ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है और कसरत के लिए आपको तैयार करता है। तो आज से ही घर में चुकंदर का जूस बनाना शुरू कर दें। खुद भी और घर के बाकी सदस्यों को  भी इस पिलाएं। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश