समोसे से लेकर वड़ा पाव तक: 5 फेमस स्नैक्स बजा सकते हैं सेहत का बैंड

Published : Jan 22, 2025, 02:22 PM IST
SAMOSA

सार

समोसे से लेकर वड़ा पाव तक, ये 5 लोकप्रिय स्नैक्स अनहेल्दी फैट और कैलोरी से भरपूर हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जानिए इनसे कैसे बचें।

फूड डेस्क. हमारे देश का स्वाद पूरी दुनिया में मशहूर है। डिश से लेकर स्नैक्स तक का स्वाद चखने के लिए लोग यहां आते हैं। लेकिन कुछ स्नैक्स ऐसे हैं जिसे अगर रेगुलर खाया जाए तो हमारे सेहत पर बुरा असर डालते हैं। क्योंकि उसमें अनहेल्दी फैट, रिफाइंड शुगर और सोडियम जैसी चीजें होती हैं। यहां हम 5 ऐसे लोकप्रिय लेकिन अनहेल्दी भारतीय स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सेहतमंद रहने के लिए या तो कम मात्रा में खाएं या पूरी तरह से बचें।

1. समोसा

समोसा भारतीय स्नैक्स का राजा माना जाता है। बाहर से यह कुरकुरा होता है और इसके अंदर टेस्टी आलू का मसाला भरा होता है। इसे बनाने के लिए मैदा, आलू और मसाले का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही इसे तेल में डीप फ्राई किया जाता है। जिसकी वजह से यह स्नैक कैलोरी से भरपूर होता है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट वजन बढ़ने, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। अगर आप इसे हर दूसरे दिन खाएंगे तो सेहत पर गलत असर पड़ेगा। अगर समोसा का स्वाद लेना है तो इसे कभी कभार खाएं। इसे सेहतमंद बनाने के लिए आलू की जगह मिक्स वेजिटेब्स और दाल भर सकते हैं। इसे छानने की बजाय बेक करें।

पकौड़े

बारिश के मौसम या त्योहारों पर पकोड़े खाना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन आलू, प्याज या पनीर को बेसन में लपेटकर डीप-फ्राई करने से यह स्नैक अनहेल्दी बन जाता है। पकोड़े में मौजूद सैचुरेटेड फैट और कैलोरी वजन बढ़ाने के साथ-साथ हृदय रोगों का खतरा बढ़ाते हैं। अगर आप पकौड़े खाना चाहते हैं, तो इसे एयर-फ्राई या बेक करके बनाएं।

इसे भी पढ़ें:बेकार नहीं खजूर के बीज, हेयर फॉल से लेकर डायबिटीज को करते है कंट्रोल

3. भुजिया

भुजिया एक फेमस स्नैक्स है। बेसम और मसालों से इसे तैयार किया जाता है और डीप फ्राई किया जाता है। इसे चाय के साथ या अन्य व्यंजनों पर टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन भुजिया में अनहेल्दी फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। यह हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है। सेहतमंद ऑप्शन के लिए आप भुने हुए या बेक किए गए स्नैक्स का चुनाव करें।

4. छोले भटूरे

छोले भटूरे नॉर्थ इंडिया का सबसे पसंदीदा खाना है। इसे नाश्ते में या शाम में लोग खाना पसंद करते हैं। छोला तो ठीक होता है। लेकिन भटूरा मैदा से बनाया जाता है और डीप फ्राई किया जाता है। जिसकी वजह से यह डिश कैलोरी और अनहेल्दी फैट से भर जाती है। इसे हेल्दी बनाने के लिए छोले के साथ साबुत अनाज की रोटी खाएं।

और पढ़ें:10 साल की बच्चियों को क्यों आ रहे पीरियड्स, जानें इसका कारण और बचाव

5. वड़ा पाव

महाराष्ट्र का मशहूर स्ट्रीट फूड वड़ा पाव इंडियन बर्गर के रूप में जाना जाता है। इसमें मसालेदार आलू का वड़ा, पाव के बीच में रखकर परोसा जाता है। वड़ा पाव में कार्बोहाइड्रेट, अनहेल्दी फैट और कैलोरी अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश