Bihari Man Selling Tea And Poha In America: कहते हैं कि अगर अक्ल हो, तो पैसे कहीं भी कमाया जा सकता है। बिहार का एक शख्स अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चाय और पोहा बेचकर तहलका मचा रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बिहारी शख्स जिसका नाम प्रभाकर प्रसाद है, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चाय और पोहा बेचता नजर आ रहा है।
25
वैसे तो भारतीय फूड का वहां बेचा जाना कोई नई बात नहीं, लेकिन जितना उसने प्राइस रखा है, उसे देखकर लोग हैरान है। प्रभाकर प्रसाद लॉस एंजिल्स की सड़क पर चाय 782 रुपए ($9.40 USD) और पोहा 512 रुपये ($18.16 USD) में बेच रहा है। (बिहारी शख्स की तस्वीर)
35
वीडियो में वो खुद बता रहा है कि वो कैसे इसे बेच रहा है और इतनी ही नहीं बिक्री भी खूब हो रही है। चाय के दो-दो गैलन साफ हो जा रहे हैं और पोहा भी तुरंत बिक जाता है। (प्रतीकात्मक फोटो)
45
वो बताता कि यहां पर वो अपनी पहचान नहीं खोने देगा। वो अभी अमेरिका में चाय डॉलर में बेचना सीख रहा है, लेकिन वो गमछा को हमेशा लेकर रखेगा। क्योंकि बिहार की तो यही पहचान है।
55
सोशल मीडिया पर यूजर के कमेंट
सोशल मीडिया पर उसके इस वीडियो को देखकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो गोरो को लूट रहा है।'वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत जल्द वो भी यही काम करेगा। वहीं, एक ने लिखा एक बिहारी सौ पर भारी।इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। आप भी इस वीडियो को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.