How to Cook Rajma Without Soaking: बिना भिगोए भी राजमा को सॉफ्ट बनाया जा सकता है। जानें प्रेशर कुकर में राजमा पकाने का आसान तरीका, स्वादिष्ट राजमा मसाला रेसिपी और राजमा को नरम बनाने के जरूरी टिप्स।
Soft Rajma Recipe: राजमा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसे बनाने से पहले कई घंटे तक भिगोकर रखना पड़ता है। अगर आप राजमा भिगोना भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना भिगोए भी राजमा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि राजमा को बिना भिगोए सॉफ्ट कैसे बनाएं और घर पर स्वादिष्ट राजमा मसाला बनाने का आसान तरीका क्या है।
बिना भिगोए राजमा बनाने के लिए सामग्री
राजमा- 1 कप
प्याज- 2 बारीक कटे हुए
टमाटर- 2 से 3
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
जीरा- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- जरूरत के अनुसार
बिना भिगोए राजमा बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले राजमा को साफ पानी से 2 से 3 बार धो लें। इससे उस पर लगी धूल और गंदगी निकल जाएगी। अगर आपके पास थोड़ा समय है, तो राजमा को गर्म पानी में 1 से 2 घंटे के लिए रख सकते हैं। इससे उसे पकाने में मदद मिलेगी। हालांकि, इस रेसिपी में राजमा को बिना भिगोए भी बनाया जा सकता है।
धुले हुए राजमा को प्रेशर कुकर में डालें। अब इतना पानी डालें कि राजमा से लगभग 2 से 3 इंच ऊपर तक पानी रहे। पानी के साथ ही बर्फ के टुकड़े भी डालें। इससे राजमा जल्दी गलते हैं।
पहले तेज आंच पर पानी में उबाल आने दें। इसके बाद कुकर को स्लो करके प्रेशर में अच्छी तरह पकाएं। बिना भिगोए राजमा को नरम होने में लगभग 45 से 60 मिनट या इससे भी ज्यादा समय लग सकता है।
कुकर खोलने से पहले उसका प्रेशर पूरी तरह निकलने दें। इसके बाद राजमा को जांचें। अगर वह अभी भी सख्त है, तो कुछ और समय तक पकाएं।
अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे, तो बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर पकाएं।
अब टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। मसाले को तब तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं और तेल अलग दिखाई देने लगे।
जब राजमा पूरी तरह नरम हो जाए, तो उसे तैयार मसाले में डाल दें। जरूरत के अनुसार राजमा पकाने वाला पानी भी मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह राजमा में मिल जाए।
आखिर में गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका स्वादिष्ट राजमा तैयार है। इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म परोसें।
राजमा को सॉफ्ट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पर्याप्त पानी डालें: राजमा को पकाते समय पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर पकाने का समय बढ़ाएं।
राजमा पूरी तरह पकाएं: राजमा तभी तैयार माना जाएगा, जब उसके दाने अंदर तक नरम हो जाएं।
टमाटर बाद में डालें: राजमा के नरम होने से पहले टमाटर या दूसरे खट्टे पदार्थ डालने से उसे पकने में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए पहले राजमा को अच्छी तरह पकाएं।
पुराने राजमा का ध्यान रखें: अगर राजमा काफी पुराना है, तो वह देर से नरम हो सकता है। ऐसे में पकाने का समय बढ़ाना पड़ सकता है।
बेकिंग सोडा डालने से बचें: राजमा को नरम करने के लिए इसकी जरूरत नहीं है। सही तरीके से पकाना बेहतर विकल्प है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.