चटखारे लेकर 4 फूड स्ट्रीट फूड खाते हैं अभिषेक बच्चन, नहीं छोड़ते हैं कोई मौका!

Published : Feb 05, 2025, 01:25 PM IST
 Abhishek Bachchan street food love

सार

Abhishek Bachchan street food love: अभिषेक बच्चन हेल्दी खाने के साथ स्ट्रीट फूड के भी बड़े शौकीन हैं। वर्ली सी फेस का भुट्टा, मिसल पाव और हाजी अली जूस सेंटर उनके फेवरेट हैं। जानें, कौन-कौन से स्ट्रीट फूड को ट्राई करना पसंद करते हैं अभिषेक!

फूड डेस्क: टॉल एंड फिट बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के फूड लव के बारे में कम ही लोगों को पता है। आप अभिषेक के स्ट्रीट फूड लव के बारे में जानेंगे तो होश ही उड़ जाएंगे। जी हां! अभिषेक बच्चन हेल्दी खाना तो पसंद करते हैं लेकिन उन्हें स्ट्रीट फूड से खास लगाव है। अभिषेक बच्चन अपने स्ट्रीट फूड लव के बारे में कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं। आईए जानते हैं अभिषेक बच्चन को गलियों में क्या खाना पसंद है।

वर्ली सी फेस पर भुट्टा खाना

अभिषेक बच्चन हर एक मौसम में स्ट्रीट फूड ट्राई करते हैं। उन्हें बारिश के मौसम में वर्ली सी लिंक के पास गरमा-गरम भुट्टे खाना बेहद पसंद है। अभिषेक बता चुके हैं कि बारिश के मौसम को एंजॉय करने का ये तरीका वो कई सालों से अपना रहे हैं। 

ऐसे बनाएं विटामिन C शॉट, रोजाना सेवन से Skin जाएगी खूब खिल

मीसल पाव से नहीं भरता है मन

महाराष्ट्र का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड मिसल पाव भी अभिषेक बच्चन का फेवरेट है। आपको बताते चले कि मिसल पाव में एक मसालेदार करी होती है जिसे मोठ की मदद से तैयार किया जाता है। इस करी को पाव के साथ खाया जाता है। अभिषेक कहते हैं कि वैसे तो उन्हें मुंबई के सभी स्ट्रीट फूड पसंद हैं लेकिन मिसल पाव सबसे पसंदीदा है। 

नहीं छोड़ते हैं पानी-पूरी खाने का मौका 

अभिषेक बच्चन को मुंबई की पानी-पुरी भी खूब पसंद है। अभिषेक बताते हैं कि वह जब भी मौका मिलता है, पानी पुरी जरूर खाते हैं। उनके घर वालों को अक्सर साफ पानी को लेकर चिंता रहती है लेकिन अभिषेक फेवरेट स्ट्रीट फूड खाकर मन जरूर भरते हैं।

हाजी अली जूस सेंटर भी फेवरेट लिस्ट में

मुंबई के हाजी अली जूस सेंटर में डिफरेंट टाइप के जूस से लेकर फास्ट फूड, डेजर्ट और डिफरेंट ड्रिंक के कई ऑप्शन मिलते हैं। अभिषेक बच्चन को यहां पर जाना भी बेहद पसंद है।

और पढ़ें: 40+ के बाद भी आंख नहीं होगी कमजोर, चश्मा से बचने के लिए खाएं 5 Superfoods

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ginger Garlic Paste Storage: एक बार बनाएं और 6 महीने तक इस्तेमाल करें अदरक-लहसुन पेस्ट, शेफ की आसान किचन ट्रिक
Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक