
Chashni Wali Gujiya Recipe in Hindi: होली का नाम आते ही घर में सबसे पहले जिसकी खुशबू आती है, वो है चाशनी वाली गुजिया। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से खोया-ड्राई फ्रूट से भरी मीठी गुजिया, ऊपर से चाशनी की कोटिंग, यही असली त्योहार वाला स्वाद है। अक्सर लोग गुजिया तो बना लेते हैं, लेकिन चाशनी ठीक नहीं बनती या गुजिया सॉफ्ट पड़ जाती है। आज हम आपको बताएंगे आसान तरीका और वो 3 बड़ी गलतियां, जिनसे बचकर आपकी गुजिया परफेक्ट बनेगी।
और पढ़ें - 1Rs में बनाएं हाजमोला मॉकटेल, होली पर मेहमान बोंलेगे- Once More
सबसे पहले आटा तैयार करें: मैदा में घी डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब हाथ से दबाने पर मैदा मुट्ठी में बंधने लगे, तब समझिए मोयन सही है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। 20 मिनट ढककर रख दें।
भरावन तैयार करें: एक पैन में मावा हल्का सा भून लें। ठंडा होने पर इसमें सूजी, पिसी चीनी, ड्राई फ्रूट और इलायची पाउडर मिलाएं। ध्यान रहे, मावा ज्यादा न भुने वरना स्वाद बदल जाएगा।
गुजिया शेप दें: आटे की छोटी लोई बनाकर पूरी बेलें। मोल्ड में रखें, अंदर 1–2 चम्मच भरावन डालें और किनारे पानी लगाकर अच्छी तरह सील करें। अगर मोल्ड नहीं है तो हाथ से किनारे मोड़कर डिजाइन बना सकते हैं।
तलने का सही तरीका: कढ़ाई में मध्यम आंच पर घी गरम करें। गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से गुजिया बाहर से ब्राउन और अंदर से कच्ची रह सकती है।
और पढ़ें - टमाटर प्लांट से कीड़े हटाएं, गार्डनर की 3 ट्रिक आजमाएं
परफेक्ट चाशनी ऐसे बनाएं: एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें। जब चाशनी हल्की गाढ़ी होकर एक तार की कंसिस्टेंसी में आ जाए, गैस बंद कर दें। अब हल्की गर्म चाशनी में तली हुई गुजिया डालें और 2–3 मिनट डुबोकर निकाल लें। चाशनी में थोड़ा गुलाब जल डालने से खुशबू बढ़ जाती है। ऊपर से बारीक पिस्ता डालकर सर्व करें। अगर ज्यादा मीठा पसंद नहीं तो हल्की कोटिंग ही करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.