Hajmola Mocktail Drink: 1Rs में बनाएं हाजमोला मॉकटेल, होली पर मेहमान बोंलेगे- Once More

Published : Feb 23, 2026, 09:09 PM IST
हाजमोला मॉकटेल

सार

Holi Special Easy Hajmola Mocktail Recipe: सिर्फ 1 रुपये की हाजमोला से तैयार यह मॉकटेल होली पार्टी में सबका दिल जीत सकती है। कम बजट में यूनिक आइडिया, जो गेस्ट्स को जरूर कहने पर मजबूर करेगा Once More।

होली (Holi) की पार्टी हो और कुछ अलग, चटपटा और मजेदार न मिले ऐसा कैसे हो सकता है? अगर आप इस बार गेस्ट्स को कुछ यूनिक सर्व करना चाहती हैं, तो ट्राय करें हाजमोला मॉकटेल (Hajmola Mocktail Drink)। यह सिर्फ मजेदार ही नहीं, बल्कि डाइजेशन (digestion) के लिए भी बढ़िया है।सबसे खास बात इसका बेस फ्लेवर सिर्फ 1 रुपये की हाजमोला से तैयार हो सकता है। कम खर्च, ज्यादा स्वाद और पूरी पार्टी में चर्चा पक्की।

क्यों ट्रेंड में है Hajmola Mocktail?

हाजमोला का खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद है। जब इसे सोडा, नींबू और मसालों के साथ मिक्स किया जाता है, तो यह एकदम देसी-स्टाइल पार्टी ड्रिंक बन जाती है। होली में जब लोग गुजिया, नमकीन और तली चीजें खाते हैं, तब यह ड्रिंक रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ पेट को हल्का भी महसूस कराती है।

और पढ़ें -  ₹50 में 1 किलो पनीर! बिना दूध के मूंगफली-लौकी से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी पनीर

Hajmola Mocktail सामग्री (2 ग्लास के लिए)

  • 4–5 हाजमोला टैबलेट
  • 1 गिलास ठंडा सोडा या स्पार्कलिंग वॉटर
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर
  • पुदीना पत्तियां
  • बर्फ के टुकड़े

हाजमोला मॉकटेल बनाने की आसान रेसिपी

सबसे पहले एक-एक रुपए वाले हाजमोला पैकेट लाकर टैबलेट को अच्छे से कूटकर पाउडर बना लें। अब एक गिलास में नींबू रस, काला नमक और जीरा पाउडर डालें। इसमें हाजमोला पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें 1 रुपए वाली पल्स टॉफी भी कूटकर डाल सकते हैं। ऊपर से ठंडा सोडा डालें और हल्के हाथ से चलाएं। एंड में बर्फ और पुदीना डालकर सर्व करें। बस आपकी देसी ट्विस्ट वाली Hajmola Mocktail तैयार है।

हाजमोला मॉकटेल टेस्ट मजेदार बनाने के लिए 3 वैरिएशन

ऑरेंज ट्विस्ट: नींबू की जगह थोड़ा ऑरेंज जूस मिलाएं। इससे ड्रिंक का फ्लेवर और भी रिफ्रेशिंग हो जाएगा।

मसाला स्पार्क: थोड़ा चाट मसाला और कुटी काली मिर्च डालें। यह होली पार्टी के लिए परफेक्ट चटपटा फ्लेवर देगा।

स्वीट-टैंगी वर्जन: अगर गेस्ट्स को ज्यादा खट्टा पसंद नहीं है, तो थोड़ा शहद या चीनी सीरप मिलाएं।

और पढ़ें -  होली स्नैक्स में चाहिए कुरकुरापन? ट्राई करें ये 3 देसी पापड़ रेसिपी

हाजमोला मॉकटेल सर्विंग टिप्स

  • ग्लास की रिम पर नमक और मिर्च पाउडर लगाकर सर्व करें
  • ऊपर से नींबू स्लाइस या पुदीना सजाएं
  • कलरफुल स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें
  • होली थीम फूड के साथ यह ड्रिंक और भी बेस्ट रहेगी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी
Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी