No Milk Paneer Recipe: आजकल बाजार में मिलावटी पनीर बहुत मिलता है, ऐसे में अगर आप घर में ही पनीर बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताते कि बिना दूध के आप कैसे पनीर बना सकते हैं।
Peanut And Bottle Gourd Paneer: पनीर इंडियन क्यूजीन का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना कोई भी शादी, पार्टी या ओकेजन पूरी नहीं होती है। घर में भी आमतौर पर पनीर जरूर बनाया जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। लेकिन इन दिनों बाजार में मिलावटी पनीर भी खूब मिल रहा है। ऐसे में लोग घर में पनीर बनाना पसंद करते हैं और इसके अलग-अलग ऑप्शन भी तलाशते हैं, जो और ज्यादा हेल्दी और टेस्टी हो। इसी कड़ी में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बिना दूध के केवल ₹50 में घर में आधा से 1 किलो पनीर तैयार कर सकते हैं और ये स्वाद में पनीर से ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी रहेगा।
घर पर सस्ता पनीर कैसे बनाएं
इंस्टाग्राम पर unicorn.202009 नाम से बने पेज पर बिना दूध के पनीर बनाने का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आप थोड़ी सी मूंगफली और लौकी की मदद से ढेर सारा पनीर तैयार कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे बनाने के लिए आपको एक कप कच्ची मूंगफली, एक कप लौकी, दो कप पानी, एक चम्मच नींबू का रस या विनेगर की आवश्यकता होगी।
और पढ़ें- कौन सा पनीर खाते हैं विराट कोहली, 100 ग्राम में ही मिलेगा 1 किलो का पावर
बिना दूध के पनीर कैसे बनाएं
- बिना दूध के पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी मूंगफली को चार से पांच घंटे या फिर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे अच्छी तरह से मसल कर इसका छिलका उतार लें।
- अब लौकी को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक मिक्सी के जार में लौकी के टुकड़ों और मूंगफली को डालकर इसका बारीक पेस्ट बना लें। इसे बनाने के लिए आप पानी का इस्तेमाल करें।
- अब छलनी की मदद से इस लौकी और मूंगफली के पेस्ट को छान लें। आप इसे मस्लिन क्लॉथ या मलमल के कपड़े से भी छान सकते हैं।
- अब एक बड़े पैन में इस मिश्रण को डालें। आवश्यकता अनुसार पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी दूध की तरह करें।
- जब इसमें हल्का उबाल आने लगे तो इसमें एक से दो चम्मच नींबू या विनेगर डालकर दूध को फाड़ लें।
- आप देखेंगे कि पनीर और पानी अलग हो जाएगा। अब इसे छान कर किसी कपड़े में लपेटकर ऊपर भारी चीज रखकर एक से दो घंटे के लिए सेट होने दें।
- सेट होने के बाद इन्हें चौकोर टुकड़ों में काटे। इसका इस्तेमाल आप सब्जी, टिक्की, सलाद या किसी अन्य चीज में कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Tips for buying paneer:पनीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान,सेहत रहेगी बरकरार
मूंगफली-लौकी पनीर के फायदे
मूंगफली और लौकी का पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है, ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जो लेक्टोज इनटोलरेंस लोग भी खा सकते हैं। लौकी में कैलोरी कम पाई जाती है, इसलिए वेट लॉस के लिए ये काफी फायदेमंद है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। व्रत और डाइट वालों के लिए ये पनीर बेस्ट है।
