गुब्बारा लगेगा भटूरे के सामने कम फूला, जब बनाते समय अपनाएंगे ये 5 कुकिंग टिप्स

Published : Sep 20, 2025, 02:45 PM IST
How to make fluffy bhatura at home

सार

How To Make Fluffy Bhatura At Home: क्या आप भी घर में छोले भटूरे बनाते हैं, लेकिन भटूरे बाजार की तरह फूले हुए नहीं बनते? तो हम आपको बताते हैं इसे फुलाने के 5 आसान तरीके...

Soft And Spongy Bhatura Tips: वीकेंड का दिन हो और घर वाले खाने की स्पेशल डिमांड ना करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है? ऐसे में इस बार अगर आप वीकेंड पर छोले भटूरे बनाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन इस बात की टेंशन है कि बाजार जैसे गुब्बारे की तरह फूले हुए भटूरे कैसे बनाएं? तब आपको और टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताते हैं 5 ऐसे तरीके, जिससे आपका भटूरा गुब्बारे से ज्यादा फ्लफी बनेगा और बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट रहेगा।

गुब्बारे से फूले भटूरे बनाने के टिप्स

गुब्बारे जैसे फूल भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले भटूरे का आटा गूथते समय इसमें दो से तीन चम्मच सूजी और आधा कप दही डालें। सूजी का कुरकुरापन और दही की सॉफ्टनेस भटूरे को फुलाने में मदद करती है और बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनाती है।

और पढ़ें- चमत्कार : अब बस एक चम्मच तेल में बन जाएंगे भटूरे, तलने के बाद ढूंढने से भी नहीं दिखेगी ऑइल की 1 बूंद

बेकिंग सोडा या इनो का करें इस्तेमाल

आप इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा या फिर आधा पैकेट इनो पानी में घोलकर इससे आटा गूंथ लें। ऐसा करने से भटूरे जल्दी फूलेंगे और स्पंजी भी बनेंगे। आप चाहे तो सोडा वाटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आटे को रेस्ट दें

भटूरे के आटे को गूंथने के बाद तुरंत इसके भटूरे ना बनाएं, बल्कि गीले कपड़े से ढक कर इसे 2 से 3 घंटे तक अलग रख दें। ऐसा करने से इसमें फर्मेंटेशन होगी और भटूरे फूले-फूले और स्पंजी बनेंगे।

हाथ से बनाएं भटूरे

भटूरे का आटा हल्का गीला और मुलायम होता है। ऐसे में बेलन से इसे बेलने में दिक्कत आती है। आप हाथों को गिला करके इसे अपने हाथ इसे बड़ा करें। इसे बेलने के लिए सूखे मैदा का इस्तेमाल ना करें। हाथ से बड़ा करें और तुरंत गरम-गरम तेल में डालें, ऐसा करने से भटूरा एकदम से फूल जाता है।

ये भी पढ़ें- छोले भटूरे का यह हश्र देख कर पकड़ लेंगे अपना माथा, इस तरह कर दिया इसका कबाड़ा

तेल के तापमान का रखें खास ध्यान

भटूरे तलते समय तेल का तापमान बिल्कुल सही होना चाहिए। ये बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए। आपको मीडियम हॉट ऑयल में ही भटूरे को तलना चाहिए और भटूरे को डालते समय करछी से इसे दबाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से सेंके।

एक्स्ट्रा टिप्स- अगर आप छोले भटूरे बना रहे हैं, तो जैसे ही भटूरा तले वैसे ही गरमा गरम परोस दें। लंबे समय तक भटूरा रखने से उसकी फ्लफीनेस कम हो जाती है और ये ब्रेड की तरह खिंचने लगता है। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी
बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम, ऐसे बनाएं नेपाल की फेमस सेल रोटी