15 मिनट में घर पर जमाएं बाजार जैसा गाढ़ा दही, जानिए आसान तरीका

Published : Jun 20, 2025, 03:33 PM IST
curd

सार

Dahi Kaise Jamaye: गर्मी में पेट के लिए फायदेमंद, बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही अब सिर्फ 15 मिनट में घर पर जमाएं। जानें आसान तरीका, जिससे दही न तो पानी छोड़ेगा, न खट्टा होगा, और हमेशा परफेक्ट जमेगा।

गर्मी से राहत और पेट के लिए सबसे अच्छा खाना है दही। इसलिए दही हमेशा मार्केट में मिलता है। लेकिन घर पर दही जमाने की बात आती है तो कई बार दही जमता नहीं या फिर पानी छोड़ देता है। कभी पतला हो जाता है, कभी खट्टा। ऊपर से जमा हुआ दिखता है, पर अंदर पानी-पानी। इसीलिए लोग दही जमाने के चक्कर में न पड़कर खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका घर का बनाया दही बाजार जैसा गाढ़ा जमे, तो ये 15 मिनट वाला तरीका जरूर ट्राई करें।

दही जल्दी जमाने का आसान तरीका

दूध उबालें

दही जमाने से पहले दूध को अच्छे से उबालना जरूरी है। एक बर्तन में दूध लेकर उसे अच्छे से उबाल लीजिये। ऐसा करने से दूध का पानी सूख जाता है, जिससे दही बाद में पानी नहीं छोड़ता और गाढ़ा जमता है।

दूध को हल्का ठंडा होने दें

अब दूध को गैस से उतारकर गुनगुना होने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि दूध बहुत गरम भी न हो और ज्यादा ठंडा भी न हो। अगर आप उसमें 10 सेकंड तक अपनी उंगली आराम से रख पा रहे हैं, तो समझ लीजिये कि दूध सही तापमान पर है।

दही डालें

अब इस दूध में 1 से 2 चम्मच अच्छे से गाढ़ा दही डालें। ध्यान रखें कि दही खट्टा न हो। दही डालने के बाद, उसे अच्छे से फेंट लें ताकि वो दूध में अच्छी तरह मिल जाए।

बर्तन ढक दें

दही वाले बर्तन को किसी मोटे ढक्कन से अच्छे से बंद कर दें। इससे अंदर गर्मी बनी रहेगी और दही जल्दी जमेगा।

प्रेशर कुकर की मदद ले सकते हैं

चाहें तो प्रेशर कुकर लें और उसमें आधा गिलास पानी डालें। पानी उबलने लगे तो उसमें दही वाले बर्तन को रख दें। कुकर का ढक्कन लगा दें। ध्यान रहे सीटी न लगाएं। गैस की आंच तेज नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से दही जमने के लिए सही माहौल बनता है।

सिर्फ 15 मिनट में तैयार

कुकर में लगभग 15 मिनट तक ऐसे ही रखा रहने दें। फिर कुकर का ढक्कन खोलकर बर्तन को बाहर निकाल लें। अब इसे बिना हिलाए रसोई के किसी कोने में 20-30 मिनट के लिए रख दें, ताकि ये अच्छे से ठंडा हो जाए और पूरी तरह से जम जाए।

इस तरीके की खासियत क्या है?

इस तरीके से 1-2 घंटे इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती। दही गाढ़ा, मलाईदार और बिना पानी छोड़े जमता है। ये तरीका गर्मियों में बहुत कारगर है।

ध्यान रखने वाली बातें

  • दूध ज्यादा गरम या ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए, दही जमाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला दही ताजा होना चाहिए।
  • कुकर में पर्याप्त पानी होना चाहिए। ताकि उबलने पर भी वो बाहर न गिरे।
  • दही जमने के बाद, उसे तुरंत फ्रिज में न रखें, पहले उसे सामान्य तापमान पर आने दें।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी
सेल खत्म होने से पहले देखें ! ₹2000 के अंदर दमदार मिक्सर ग्राइंडर डील्स