
Homemade Chakli Machine Idea: दिवाली का त्योहार खाने-पीने और मिठाइयों का त्योहार है। ऐसे में खूबसारी मिठाइयों के साथ चकली नमकीन जरूर बनती है। ऐसे में अगर आपके पास चकली बनाने की मशीन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। घर पर सिर्फ दो साधारण चीजों की मदद से आप मिनटों में परफेक्ट चकली मेकर DIY मशीन बना सकते हैं। यह तरीका आसान, जल्दी और बच्चों के लिए भी मजेदार है। तो चलिए फ्री के कुछ सामानों से फटाफट चकली मेकर बनाएं और त्योहारों में भारी बचत करें।
प्लास्टिक बॉटल लें और उसके ढक्कन को अलग करें।
इसे भी पढ़ें- आटा, दाल-चावल से घर में बनाएं 5 तरह की चकली, दिवाली पर चाटते रह जाएंगे उंगली
बॉटल के गले के पास 4 इंच छोड़कर चाकू से काट दें। यह जगह बैटर डालने और दबाने के लिए जरूरी है।
रिफाइंड तेल के पैकेट के एक कोने को काटें ताकि वह बॉटल के मुंह में फिट हो जाए।
पैकेट को बॉटल के मुंह में डालें और ढक्कन लगा दें। अब आपका DIY चकली मेकर मशीन तैयार है।
इसे भी पढ़ें- Diwali recipe: क्या बनाने के बाद नरम हो जाती है चकली, तो इस तरह से बनाएं इसे कुरकुरा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.