अचार का जल्दी खराब होना एक आम समस्या है। नमी, गीले बर्तन, कम तेल, गलत मसाले, गलत स्टोरेज और ज़्यादा धूप इसके मुख्य कारण हैं। सही तरीके से अचार बनाकर इसे लंबे समय तक ताज़ा रखा जा सकता है।
अचार बनाना एक कला है, लेकिन अगर सही तरीका न अपनाया जाए तो यह जल्दी सड़ सकता है। बहुत से लोगों की ये शिकायत होती है कि उनके गाजर, मूली और आंवला के अचार को लंबे समय तक खाने लायक नहीं रहते, वे जल्दी सड़ जाते हैं और उनें फफूंदी लग जाती है। अचार के सड़ने का मुख्य कारण है अचार बनाने की प्रक्रिया के दौरान की गई कुछ गलतियां, जिसके चलते अचार जल्दी सड़ जाते हैं।
अचार में नमी रह जाना
अगर गाजर, मूली या आंवला में थोड़ी भी नमी रह जाए तो अचार जल्दी खराब हो जाता है।
अचार बनाने से पहले सभी सब्जियों को धोकर पूरी तरह सुखा लें।
धूप में 4-5 घंटे रखें या सूती कपड़े से अच्छी तरह पोछ लें।
मसाले डालने से पहले यह सुनिश्चित करें कि सब्जियों में बिल्कुल भी पानी न हो।
गीले हाथ या गीला चम्मच इस्तेमाल करना
अगर अचार निकालते समय हाथ या चम्मच गीला हो, तो अचार में फंगस लग सकती है।
अचार निकालने के लिए हमेशा सूखा चम्मच या साफ लकड़ी का चम्मच इस्तेमाल करें।
हाथों से अचार न छुएं, इससे नमी जाने की संभावना बढ़ जाती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.