
शंघाई का एक लग्ज़री रेस्टोरेंट इन दिनों चर्चा में है। 'पर्यावरण के अनुकूल पाककला' पेश करने वाले इस रेस्टोरेंट में सब कुछ थोड़ा अलग है। रेनफॉरेस्ट थीम वाला मेनू कार्ड और साफ़ किए गए हाथी के गोबर से बने व्यंजन इस रेस्टोरेंट को खास बनाते हैं।
इस आइडिया को खाने के शौकीनों और सोशल मीडिया यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों ने इसकी रचनात्मकता की प्रशंसा की, जबकि अन्य ने इसे अरुचिकर बताया।
चाइनीज़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेड पर 400,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स वाले मशहूर फ़ूड ब्लॉगर मिक्सयूज़ कलिनरी नोट्स ने इस रेस्टोरेंट के बारे में शेयर किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। 7 अप्रैल को अपलोड किए गए वीडियो में, रेस्टोरेंट के अनोखे ऑफर्स और व्यंजनों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
खुद को पर्यावरण के अनुकूल बताने वाला यह रेस्टोरेंट पेय पदार्थों को छोड़कर 3,888 युआन (45,900 रुपये) में 15 व्यंजनों वाला भोजन प्रदान करता है। इसमें पेड़ के पत्ते, शहद से लिपटे बर्फ़ के टुकड़े, और सड़े हुए मांस की बदबू के लिए मशहूर रैफलेसिया फूल की खुशबू वाला ब्लैक गू शामिल है।
ब्लॉगर के अनुसार, खाने का अनुभव एक गमले में लगे पौधे के पत्ते को तोड़कर, उसे सॉस में डुबोकर और कच्चा खाकर शुरू होता है। बहरहाल, यह रेस्टोरेंट चीनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.