डोसा चम्मच-कांटे से कैसे खाएं? 'शिष्टाचार' सिखाने वाले सर जी का वीडियो हो गया Viral

Published : Aug 18, 2026, 04:20 PM IST
डोसा चम्मच-कांटे से कैसे खाएं? 'शिष्टाचार' सिखाने वाले सर जी का वीडियो हो गया Viral

सार

एक एटिकेट इंस्ट्रक्टर का कांटे-चम्मच से डोसा खाने की ट्रेनिंग देने वाला वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने इसे पश्चिमी दिखावा बताकर उनकी खूब आलोचना की और हाथ से खाने को ही सही तरीका बताया।

आजकल सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट्स की बाढ़ आ गई है। कोई बताता है कि कपड़े कैसे पहनें, कोई सिखाता है कि बात कैसे करें। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक 'एटिकेट इंस्ट्रक्टर' ने बताया कि हमारा देसी डोसा कांटे और चम्मच से कैसे खाया जाए। उनका ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब चर्चा में है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक एटिकेट इंस्ट्रक्टर टेबल पर डोसा लेकर बैठे हैं। पहले वीडियो में, वह कांटे और चम्मच का इस्तेमाल करके डोसा को फोल्ड करते हैं और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खाते हैं। दूसरे वीडियो में तो वह और भी आगे निकल गए। उन्होंने डॉक्टरों के लिए एक 'डोसा एटिकेट सेशन' रखा, जिसमें वह उन्हें कांटे-चम्मच से डोसा खाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इंस्ट्रक्टर का तर्क है कि जिन रेस्टोरेंट में कांटा-चम्मच दिया जाता है, वहां उनका इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह ज्यादा हाइजीनिक यानी साफ-सुथरा तरीका है।

लेकिन जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इंस्ट्रक्टर की क्लास लगा दी। तारीफ से ज्यादा तो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह सब बकवास है। मैं फाइव-स्टार होटलों में जाता हूं और अपनी मर्जी से खाता हूं। भारतीय होटलों को अपने ही खाने के साथ पश्चिमी संस्कृति का दिखावा बंद कर देना चाहिए।'

एक और यूजर ने लिखा, 'पहली बात तो ये कि एक साथ कांटा और चम्मच पकड़ना ही गलत है। जहां तक मुझे पता है, सही तरीका एक हाथ में चाकू और दूसरे में कांटे का होता है। लेकिन डोसा या इडली के लिए तो हाथ से खाना ही सबसे अच्छा है।' एक और शख्स ने मजे लेते हुए कहा, 'कोई इन्हें बताओ कि चम्मच की जगह चाकू इस्तेमाल करना था।'

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Tricolour Cake Design: केसरिया-सफेद-हरे रंग का ये कॉम्बिनेशन करेगा दिल खुश, देखें 2026 की वायरल डिजाइन
‘बेहद गंदा’ मिला ज़ेप्टो का बेंगलुरु वेयरहाउस, छापे में दिखा अंदर का चौंकाने वाला हाल