
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का अहम रोल होता है। अगर खानपान पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो तो यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। अगर खानपान पौष्टिक तत्वों से भरपूर नहीं होगा, तो व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ने लगता है।
ऐसे में कुछ फलों को अपने खाने में शामिल करना बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। खाली पेट इन फलों का सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सुबह उठकर खाली पेट किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
अनानास : अनानास में ब्रोमेलेन पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंजाइम है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। लेकिन खाली पेट अनानास खाने से पेट खराब हो सकता है।
सेब: खाली पेट सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें प्राकृतिक एसिड और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण खाली पेट सेब खाने से पेट खराब हो सकता है। खाली पेट सेब खाने से कई लोगों को बेचैनी महसूस होती है।
आम: खाली पेट आम खाने से पेट फूलना, गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। आम खाने से पहले कुछ खाएं या पिएं जिससे पेट में किसी तरह की समस्या न हो।
संतरा: खाली पेट संतरा नहीं खाना चाहिए। खाली पेट संतरा खाने से अपच, सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। संतरा हमेशा भरपेट भोजन करने के बाद ही खाना चाहिए. सिट्रस तत्व वाले फल जैसे संतरा, मौसंबी, नींबू आदि को खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने की संभावना रहती है।
पपीता: खाली पेट पपीता नहीं खाना चाहिए। खाली पेट पपीता खाने से यह पाचन क्रिया में समस्या पैदा करता है और पेट फूलने जैसी समस्या होने लगती है।
नाशपाती: नाशपाती को खाली पेट नहीं खाना चाहिए क्योंकि नाशपाती फाइबर से भरपूर होती है और अपच का कारण बन सकती है। नाशपाती को भी भोजन के बाद ही खाना चाहिए, इससे पेट खराब नहीं होता है। अगर आपको फिर भी फल खाने ही हैं तो उठते ही गुनगुना पानी पीकर आधे घंटे बाद कुछ फल खा सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.