सोने-चांदी के बर्तन में परोसा गया देसी फूड, पहले दिन G20 Summit 2023 में 5 तरह का डिनर मेनू

Published : Sep 10, 2023, 11:27 AM IST
G20 Summit Food

सार

G20 Summit 2023 Dinner menu: जी20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर से आए मेहमानों को चांदी और सोने की परत चढ़ाए बर्तनों में खाना परोसा गया। जानें क्या था मेहमानों के डिनर मेनू में?

फूड डेस्क : दुनियाभर में सिर्फ और सिर्फ चर्चा जी20 मीट की चल रही है। जैसे कि जी20 शिखर सम्मेलन का पहला दिन समाप्त हुआ है। दुनियाभर के कई नेता और प्रतिनिधियों को आधिकारिक तौर पर जी20 में ग्रैंड डिनर में एक यादगार इंडियन फूड का एक्सपीरियंस मिला है। जिसका आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली, भारत मंडपम में किया था। प्रतिष्ठित राष्ट्राध्यक्ष और अन्य वैश्विक नेताओं ने एक अनूठे भोजन समारोह का पूरी तरह से आनंद लिया। खास बात ये है कि दुनियाभर से आए मेहमानों को उनका भोजन चांदी और सोने की परत चढ़ाए बर्तनों का उपयोग करके भव्यता के साथ पेश किया गया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और विरासत की झलक पेश करता है।

मेनू की शुरुआत भारत की विविधता के स्तुतिगान के साथ हुई, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे स्वाद विभिन्न परंपराओं, रीति-रिवाजों और जलवायु से बुने इस देश को जोड़ता है। मेनू में बाजरा के महत्व पर भी विशेष ध्यान दिया गया, उनके पोषण और कृषि मूल्य पर प्रकाश डाला गया। यहां देखें G20 डिनर के दौरान क्या परोसा गया- 

स्टार्टर्स

पत्रम: फॉक्सटेल बाजरा लीफ क्रिस्प टॉपिंग के साथ ऊपर दही और मसालेदार चटनी डाली जाती है।

मेन कोर्स

वनावरनम: कटहल गैलेट को ग्लेज़्ड वन मशरूम, लिटिल बाजरा क्रिस्प और करी पत्ता को छिलका वाले केरल के लाल चावल के साथ परोसा जाता है।

भारतीय ब्रेड

मुंबई पाओ: प्याज के बीज के स्वाद वाला मुलायम बन।

बकरखानी: इलायची के स्वाद वाली मीठी फ्लैटब्रेड।

मिठाई

मधुरिमा 'सोने का बर्तन': इलायची की सुगंध वाला बार्नयार्ड बाजरा का हलवा, अंजीर-आड़ू का मिश्रण और अम्बेमोहर चावल के कुरकुरे।

ब्रेवरेज

कश्मीरी कहवा, फिल्टर कॉफी और दार्जिलिंग चाय।

पान के स्वाद वाली चॉकलेट लीव्स।

और पढ़ें-  Chef Kunal Kapur कौन हैं? जो G20 Summit 2023 में मेहमानों को परोसेंगे खिचड़ा

8 चटपटी फूड डिशेज हेल्दी भी और हैवी भी, केवल 10 मिनट में बनकर होंगी तैयार

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका