G-20 Summit में अक्षता मूर्ति को शेफ कुणाल कपूर ने खिलाई ये खास डिश, खाकर ऐसा था फर्स्ट लेडी का रिएक्शन

Published : Sep 11, 2023, 09:30 AM IST
chef-Kunal-Kapoor-serve-Indian-dish-to-Akshata-Murthy

सार

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर को G-20 शिखर सम्मेलन में यूके, जापान और तुर्की समेत कई देश की फर्स्ट लेडी को खाना सर्वे करने का मौका मिला। ऐसे में उन्होंने भारत की बेटी और यूके की फर्स्ट लेडी अक्षता मूर्ति को खाने में क्या सर्व किया।

फूड डेस्क: इस समय नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने आए हैं। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत और मेहमान नवाजी की जा रही है। भारत के सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर को जी-20 शिखर सम्मेलन में यूके, जापान और तुर्की की फर्स्ट लेडी को सेवा देने का मौका मिला, जिस पर उन्होंने खुशी व्यक्त की और बताया कि उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आईं दुनिया की फर्स्ट लेडीज को खाने में क्या बना कर खिलाया।

यूके की फर्स्ट लेडी अक्षता मूर्ति को कुणाल कपूर ने खिलाई खास डिश

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने यूके की फर्स्ट लेडी अक्षता मूर्ति और जापान और तुर्की समय 42 देश की फर्स्ट लेडी के लिए मशरूम ज्वार खिचड़ा बनाया था। मीडिया को इंटरव्यू देते समय कुणाल कपूर ने बताया कि जैसे ही अक्षता जी ने खिचड़ा का पहला निवाला खाया तो उन्होंने कहा वाह... यह घर वापसी की सबसे अच्छी गर्मजोशी है, जो मुझे मिल सकती है।

 

 

कुणाल कपूर ने शेर की जी-20 समिट की तस्वीर

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें जी-20 शिखर सम्मेलन में वह अपनी बनाई हुई डिश प्रेजेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन ने लिखा जी-20 शिखर सम्मेलन में यूके, जापान और तुर्की की प्रथम महिलाओं की सेवा करने का अवसर पाकर और अविश्वसनीय रूप से सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर को मैं हमेशा याद रखूंगा।

 

 

पूरी दुनिया में मनाया जा रहा मिलेट ईयर

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत के एक प्रस्ताव के बाद साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर घोषित किया है। भारत खुद को बाजार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहता है। यह अनाज न सिर्फ आसानी से अवेलेबल होता है, बल्कि काफी किफायती और पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। बाजरे की खेती को बढ़ावा देने के लिए और दुनिया भर में बाजरे के महत्व को बताने के लिए ही पूरी दुनिया में मिलेट ईयर मनाया जा रहा है।

और पढ़ें- साड़ी-सूट में Akshata Murthy का देसी अंदाज, मंदिर लुक सादगी से भरा

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी