हरी मिर्च और नींबू का इंस्टेंट अचार, 20 मिनट में तैयार होगी चटपटी रेसिपी

Published : Oct 03, 2026, 01:25 PM IST
chilli lemon instant pickle recipe

सार

Green Chilli Lemon Pickle: हरी मिर्च और नींबू का इंस्टेंट अचार घर पर आसानी से बनाएं। जानें बिना धूप में रखे झटपट चटपटा और स्वादिष्ट अचार बनाने की आसान रेसिपी।

खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ाने में अचार स्पेशल रोल अदा करता है। अगर अचार को खाने संग परसा जाए, तो साधारण खाना भी स्वादिष्ट लगने लगता है। खासतौर पर हरी मिर्च और नींबू का अचार खाने का स्वाद बढ़ा देता है। अगर आप घर पर अचार बनाने के लिए कई दिनों तक धूप में रखने या उसके तैयार होने का इंतजार नहीं करना चाहती हैं, तो हरी मिर्च और नींबू का इंस्टेंट अचार बना सकती हैं। जानिए मिर्च के इंस्टेंट अचार बनाने की आसान रेसिपी।

हरी मिर्च और नींबू का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम हरी मिर्च
  • 4-5 नींबू,
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने,
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ,
  • आधा छोटा चम्मच मेथी दाना,
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी,
  • स्वादानुसार नमक,
  • 1 चुटकी हींग
  • 3 बड़े चम्मच सरसों के तेल

अचार की सिंपल तैयारी कैसे करें?

हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद मिर्च को लंबाई में काट लें। नींबू को भी धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसके बीज निकाल दें। अचार बनाते समय मिर्च और नींबू में पानी नहीं होना चाहिए, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है।

मसालों को हल्का भूनें

एक पैन गर्म करें और उसमें सरसों के दाने, सौंफ और मेथी दाना डालकर हल्का भून लें। मसालों को ज्यादा नहीं भूनना है। ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा कूट लें। इससे अचार में मसालों का स्वाद और खुशबू अच्छी तरह आएगी।

और पढ़ें: Shraddh Paksha Kheer Recipe: घंटों की मेहनत मिनटों में, श्राद्ध पक्ष में फटाफट इस रेसिपी से बनाएं मलाईदार खीर

ऐसे तैयार करें इंस्टेंट अचार

अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें हींग डालें। इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट हल्का भूनें। मिर्च को ज्यादा गलाना नहीं है।

अब इसमें कुटे हुए मसाले, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद होने के बाद नींबू के टुकड़े डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अगर आपको अचार ज्यादा खट्टा पसंद है तो इसमें थोड़ा ताजा नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

15-20 मिनट में तैयार हो जाएगा अचार

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद अचार को करीब 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे नींबू का रस, मिर्च और मसाले आपस में अच्छी तरह मिल जाएंगे। इसके बाद आपका चटपटा हरी मिर्च-नींबू का इंस्टेंट अचार खाने के लिए तैयार है।

और पढ़ें: Black Mold on Onions: प्याज पर काला फंगस दिखे तो क्या करें? जानिए कब खा सकते हैं और कब तुरंत फेंक देना चाहिए

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Green Potato Safe to Eat: आलू हरा हो जाए तो क्या करें? कब खाएं और कब फेंक दें
Black Mold on Onions: प्याज पर काला फंगस दिखे तो क्या करें? जानिए कब खा सकते हैं और कब तुरंत फेंक देना चाहिए