Chocolate Cake Quick Recipes: BF-GF के लिए बनाएं चॉकलेट केक, 3 क्विक Ideas

Published : Feb 08, 2026, 06:51 PM IST
चॉकलेट केक क्विक रेसिपी

सार

Easy Chocolate Cake Recipes: घर पर बनाया गया Chocolate Cake सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि एक प्यारा इमोशनल जेस्चर भी होता है। इन क्विक रेसिपी से आप कम समय में स्वादिष्ट केक बनाकर पार्टनर को सरप्राइज दे सकती हैं।

प्यार जताने के लिए हर बार महंगे गिफ्ट जरूरी नहीं होते। कभी-कभी अपने हाथ से बनाई गई छोटी-सी चीज भी दिल जीत लेती है और चॉकलेट केक (Chocolate Cake) तो लगभग हर किसी का फेवरेट होता है। अच्छी बात ये है कि केक बनाने के लिए आपको हमेशा ओवन या ज्यादा टाइम की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप पार्टनर को सरप्राइज देना चाहती हैं, तो ये 3 क्विक रेसिपी आइडियाज कम समय में स्वादिष्ट केक तैयार करने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं 3 आसान तरीके।

मग चॉकलेट केक 5 मिनट में तैयार

अगर आपके पास समय कम है, तो मग केक (Mug Cake) सबसे आसान ऑप्शन है। एक बड़े मग में 4 चम्मच मैदा, 2 चम्मच कोको पाउडर, 3 चम्मच चीनी और चुटकी भर बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें 3 चम्मच दूध और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे माइक्रोवेव (Microwave) में करीब 1–2 मिनट तक पकाएं। स्पेशल टच के लिए ऊपर से चॉकलेट सिरप (Chocolate Syrup) या ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें। यह केक तुरंत बन जाता है और डेट नाइट सरप्राइज के लिए परफेक्ट है।

और पढ़ें  -  बिना महंगे क्लीनर के गैस स्टोव को करें शीशे जैसा साफ

बिना ओवन वाला पैन चॉकलेट केक

अगर माइक्रोवेव नहीं है तो पैन केक (Pan Cake) बढ़िया ऑप्शन है। एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, चीनी, दूध, तेल और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर बैटर तैयार करें। एक नॉन-स्टिक पैन को हल्का ग्रीस करें और धीमी आंच पर बैटर डालकर ढक दें। 12–15 मिनट में केक फूलकर तैयार हो जाएगा। स्पेशल टच के लिए ऊपर से व्हिप्ड क्रीम (Whipped Cream) या चोको चिप्स (Choco Chips) डालें। यह तरीका उन लोगों के लिए आसान है जो सिंपल किचन सेटअप में केक बनाना चाहते हैं।

बिस्किट चॉकलेट केक क्विक आइडिया

यह सबसे आसान और बिगिनर फ्रेंडली (Beginner Friendly) रेसिपी है। चॉकलेट बिस्किट को दूध में भिगोकर पीस लें। इसमें थोड़ा बेकिंग पाउडर मिलाएं और बैटर को किसी बाउल में डालकर माइक्रोवेव या कढ़ाई में पकाएं। ऊपर से डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) मेल्ट करके डालें। ये स्वाद में रिच और बनाने में बेहद आसान रहेगा, इसीलिए पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

और पढ़ें -  बिना अंडे के टोस्ट बनाएं, सूजी से बनेगी आसान रेसिपी

टिप्स जो केक को बनाएंगे और टेस्टी

  • केक पर छोटा-सा लव नोट या हार्ट शेप डेकोरेशन करें।
  • सर्व करने से पहले थोड़ा आइसिंग शुगर (Icing Sugar) छिड़कें।
  • कैंडल या गुलाब के साथ प्रेजेंट करें, इससे इम्प्रेशन डबल होगा।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Hawaiian Salad: बिना गैस जलाए तैयार करें फ्रेश वेजिटेबल हवाई सलाद, स्वाद होगा लाजवाब
Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी