Suji Rusk Toast Eggless Recipe: बिना अंडे के टोस्ट बनाएं, सूजी से बनेगी आसान रेसिपी

Published : Feb 07, 2026, 08:10 PM IST
एगलेस सूजी टोस्ट

सार

Quick Baking Suji Rusk Toast Eggless Recipes: यह रेसिपी आसान है, कम सामग्री में तैयार होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है। आइए जानते हैं Eggless सूजी रस्क टोस्ट बनाने का तरीका।

चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और हल्का खाने की आदत लगभग हर भारतीय घर में देखी जाती है, और ऐसे में रस्क टोस्ट (Rusk Toast) सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक माना जाता है। सुबह की चाय हो, शाम की गपशप हो या मेहमानों की खातिरदारी, एक कप गर्म चाय और कुरकुरा टोस्ट माहौल को और भी सुखद बना देता है। इसकी खासियत यह है कि यह लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और जल्दी खराब भी नहीं होता, इसलिए इसे किचन में हमेशा तैयार रखा जाता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले टोस्ट अक्सर रेडीमेड (Ready-made) होते हैं जिनमें कई बार अंडा (Egg), प्रिजर्वेटिव्स (Preservatives) या एक्स्ट्रा एडिटिव्स होते हैं। हेल्थ को लेकर जागरूक लोग या वे लोग जो एगलेस डाइट पसंद करते हैं, उनके लिए यह चिंता की बात हो सकता है। 

ऐसे में घर पर बना टोस्ट एक बेहतर ऑप्शन बन जाता है जहां आप क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर पूरा कंट्रोल रख सकती हैं। यहीं पर सूजी (Suji / Semolina) से बना Eggless रस्क टोस्ट एक शानदार समाधान देता है। सूजी न सिर्फ आसानी से अवेलेबल होती है बल्कि यह टेक्सचर में हल्की, पचने में आसान और बेकिंग के लिए बेस्ट होती है। इससे बना टोस्ट बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्का रहता है, जो चाय के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगता है। अगर आप घर पर ही हेल्दी और एगलेस ऑप्शन चाहती हैं, तो सूजी (Suji / Semolina) से बना रस्क टोस्ट शानदार ऑप्शन है। यह रेसिपी आसान है, कम सामग्री में तैयार होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है। आइए जानते हैं Eggless सूजी रस्क टोस्ट बनाने का तरीका।

रस्क टोस्ट बनाने की सामग्री

  • 1 कप सूजी (Semolina)
  • ½ कप दही (Curd)
  • ¼ कप दूध (Milk)
  • 2 टेबलस्पून चीनी (Sugar)
  • 1 टेबलस्पून तेल या बटर (Oil/Butter)
  • ½ टीस्पून बेकिंग पाउडर (Baking Powder)
  • चुटकी भर नमक
  • मीठापन अपनी पसंद अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं।

और पढ़ें -  गरम मसाला बनाने का सबसे ईजी तरीका, 10 मिनट में रेडी

रस्क टोस्ट बनाने की विधि 

बैटर तैयार करें : सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और दूध मिलाएं। अब इस बैटर को 5–7 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए। फिर इसमें चीनी, तेल/बटर, नमक, बेकिंग पाउडर मिलाकर स्मूद बैटर बना लें। ध्यान रखें बैटर ज्यादा पतला न रखें।

बेकिंग का पहला स्टेप : अब ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। लेकिन ध्यान रखें बैटर को ग्रीस किए टिन में डालें। स्लाइस पतली काटें। अब 20–25 मिनट तक बेक करें और यह ब्रेड जैसा बेस तैयार करेगा। 

रस्क टोस्ट बनाना : अब ध्यान से बेक्ड ब्रेड ठंडी होने दें। फिर इसे स्लाइस में काट लें। फिर इसे 10–12 मिनट हल्का बेक करें। इससे टोस्ट क्रिस्प और ड्राय हो जाएगा। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Hawaiian Salad: बिना गैस जलाए तैयार करें फ्रेश वेजिटेबल हवाई सलाद, स्वाद होगा लाजवाब
Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी