
अगर आपके घर में कभी कोई फंक्शन हुआ हो, तो हो सकता है कि वेज खाने के लिए हलवाई ने मीट मसाला मंगाया हो। तब आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि वेज खाने में आखिर मीट मसाले की क्या जरूरत होती है? आपको जानकर हैरानी होगी की मीट मसाले का यूज करने से खाने का स्वाद बेहद स्वादिष्ट बनता है। आइए जानते हैं कि वेज खाने में मीट मसाला का इस्तेमाल आखिर हलवाई क्यों करते हैं।
मी' मसाले में एक नहीं बल्कि कई मसालों का मिक्चर होता है। इस मसाले में जीरा, काली मिर्च, धनिया, इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता, लॉन्ग, जायफल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इस मसाले का कॉम्बिनेशन खाने को खास खुशबू देता है। कुछ बेस्ट डिश जैसे कि छोले, पनीर, सोया चाप, मशरूम आदि का टेक्सचर मीट जैसा होता है, जिसे स्वादिष्ट बनाने के लिए हवाई मीट मसाला का इस्तेमाल करते हैं।
मीट मसाला खाने की रिचनेस बढ़ाता है और ढाबा स्टाइल फ्लेवर भी देता है। मीट मसाला का इस्तेमाल करने से ग्रेवी का रंग डार्क हो जाता है और यह ज्यादा इंटेंस बनता है। अगर कम समय में ज्यादा फ्लेवर चाहिए तो मीट मसाला बेस्ट ऑप्शन साबित होता है।
अगर आप मीट मसाला का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप गरम मसाले में थोड़ी काली मिर्च और थोड़ा धनिया पाउडर मिला दें। आपको मीट मसाले जैसा ही फ्लेवर मिलेगा।
गरम मसाला हल्का और खुशबूदार होता है। वेज खाने में इसे दाल, सब्जी या पनीर जैसी डिश में डाला जाता है ताकि खुशबू के साथ स्वाद बढ़ जाए। वहीं मीट मसाला ज्यादा स्ट्रॉन्ग और रिच होता है। मीट मसाला में धनिया, काली मिर्च, सूखी अदरक, लहसुन और जायफल जैसे मसाले ज्यादा मात्रा में यूज होते हैं। इस कारण से ग्रेवी को ढाबा-स्टाइल स्वाद मिलता है। तो अगली बार आप भी वेज खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मीट मसाला इस्तेमाल कर सकती हैं।
और पढ़ें: Chicken Cooking Tips: स्वाद भी-सेहत भी, बिना ऑयल के चिकन बनाने के 3 हैक्स
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.