Hindi

गाढ़ी-मलाईदार ईरानी चाय, घर में कैसे बनाएं, देखें क्विक रेसिपी

Hindi

ईरानी चाय की खासियत

ईरानी चाय अपने रिच फ्लेवर और स्मेल के लिए जानी जाती है। इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। हैदराबाद के पुराने ईरानी कैफे में ये चाय मिलती है। इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

ईरानी चाय बनाने की सामग्री

दूध-2 कप, पानी-½ कप, चाय पत्ती-2 छोटी चम्मच, चीनी-स्वादानुसार, इलायची पाउडर-1 चुटकी

Image credits: Getty
Hindi

ईरानी चाय बनाने की आसान विधि

ईरानी चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें। दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस धीमी रखें।

Image credits: Getty
Hindi

चाय पत्ती और पानी उबालें

अब एक दूसरे पैन में पानी उबालें। उसमें चाय पत्ती डालें और 3–4 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं, ताकि डार्क कलर और स्ट्रांग फ्लेवर आ जाए।

Image credits: Getty
Hindi

चाय और दूध को मिलाएं

अब कप में पहले 2–3 चम्मच गाढ़ा दूध डालें, फिर ऊपर से तैयार चाय का काढ़ा छानकर डालें। स्वादानुसार चीनी मिलाएं।

Image credits: Getty
Hindi

ईरानी चाय को फिनिशिंग टच दें

हल्की झाग के लिए चाय को एक कप से दूसरे कप में 2–3 बार ऊंचाई से डालें। ऊपर से थोड़ी इलायची डाल सकते हैं। आपकी मजेदार ईरानी चाय बनकर तैयार है।

Image credits: Getty
Hindi

ईरानी चाय बनाने की एक्स्ट्रा टिप्स

ईरानी चाय के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। चाय पत्ती स्ट्रांग क्वालिटी की लें। दूध को धीमी आंच पर उबलने दें। इसे उस्मानिया बिस्कुट के साथ सर्व करें।

Image credits: Pinterest

दुबई का फेमस बकलावा अब घर पर,सिर्फ 3 चीजों से बनाएं रिच लेयर्ड मिठाई

होली में गाजर कांजी के अलावा 6 ड्रिंक से फील करें हल्का, बनाने में आसान

Iftar Menu Ideas: मसालों की खुशबू+स्मोकी फ्लेवर ये 7 कबाब, इफ्तार पार्टी में डाल देंगे जान

होली के रंग में घोलें मस्ती, बनाएं भांग की 7 स्पेशल रेसिपी