Hindi

होली के रंग में घोलें मस्ती, बनाएं भांग की 7 स्पेशल रेसिपी

Hindi

भांग ठंडाई

भांग ठंडाई बनाने के लिए ताजा भांग की पत्तियों को पीस लें। दूध का उबालकर उसमें चीनी, बादाम, काजू, सौंफ, गुलाब की पंखुड़ियां और भांग डालकर पकाएं। ठंडा करके सर्व करें।

Image credits: Getty
Hindi

भांग की लस्सी

आप भांग की लस्सी भी बना सकते हैं। दही और चीनी को फेंटे। उसमें भांग का पेस्ट और इलायची डालें। गाढ़ी और ठंडी लस्सी मेहमानों को पिलाएं।

Image credits: Getty
Hindi

भांग कुकीज

गेस्ट को कुछ स्पेशल खिलाना है, तो भांग कुकीज बनाएं। मैदा, मक्खन, चीनी और भांग पाउडर को मिलाकर एक डो तैयार करें। कुकीज को शेप दें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट बेक करें।

Image credits: Getty
Hindi

भांग चॉकलेट

भांग चॉकलेट भी एक यूनिक रेसिपी है। पिघली हुई डार्क चॉकलेट में आप थोड़े से ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा भांग पाउडर डालकर इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं। बस इन्हें बच्चों को ना दें।

Image credits: Getty
Hindi

भांग कुल्फी

भांग कुल्फी बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए दूध, कंडेंस्ड मिल्क, पिस्ता, काजू, भांग पेस्ट को मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसे कुल्फी के मोल्ड में भरकर फ्रीज करें।

Image credits: Getty
Hindi

भांग पकोड़े

स्नैक्स के लिए भांग के पकोड़े एक बेस्ट ऑप्शन है। बेसन में प्याज, अजवाइन, नमक, मिर्च डालकर भांग की ताजा बारीक पत्तियों को काटकर डालें और उसके पकोड़े बनाकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Image credits: Getty
Hindi

भांग की बर्फी

भांग की बर्फी भी कई जगह होली पर बनाई जाती है। इसके लिए मावा, चीनी, भांग पाउडर, इलायची को मिलाकर अच्छी तरह से भूनें। जब ये सेट होने लगे तो ट्रे में जमा कर इसे काट लें। 

Image credits: Getty

Iftar Party Recipes: रोजे के बाद मेहमान करेंगे तारीफ, ट्राई करें 7 इफ्तार स्पेशल डिश

घर पर बनाएं मार्केट जैसी किशमिश, 1kg अंगूर से पाएं 250 ग्राम किशमिश

Ramadan Sehri Recipes: 10 घंटे एनर्जी चाहिए? सेहरी में खाएं ये 7 हेल्दी डिश

मक्खन से नहीं बल्कि इस एक ट्रिक से दाल मखनी में आता है मखमली स्वाद