Hindi

मक्खन से नहीं बल्कि इस एक ट्रिक से दाल मखनी में आता है मखमली स्वाद

Hindi

दाल मखनी में स्वाद बढ़ाने का तरीका

दाल मखनी का असली स्वाद उसकी धीमी आंच पर पकने की टेक्निक है। साथ ही इसमें मक्खन और क्रीम का बैलेंस सही होना बहुत जरूरी है

Image credits: Getty
Hindi

दाल मखनी में मखनी स्वाद के लिए क्या करें

दाल मखनी में मखमली स्वाद के लिए दाल को उबालकर अच्छी तरह से मैश करें। काली दाल के अंदर से जो सफेद भाग निकलता है। वो इसे मखमली टेक्सचर और स्वाद देता है।

Image credits: Getty
Hindi

कैसे बनाएं दाल मखनी

दाल मखनी बनाने के लिए एक कप साबुत उड़द दाल में एक चौथाई कप राजमा डालकर इसे 8 से 10 घंटे या रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें।

Image credits: Getty
Hindi

दाल को उबालें

अब दाल को अच्छी तरह से धोकर प्रेशर कुकर में नमक और हल्दी डालकर 5 से 6 सीटी आने तक इसे अच्छी तरह से पकाएं।

Image credits: Getty
Hindi

दाल को मथना ना भूलें

दाल उबालने के बाद एक मथनी की मदद से आप काली दाल को अच्छी तरह से मसल लें, जिससे उसका सफेद भाग बाहर निकाल जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

दाल मखनी का मसाला कैसे तैयार करें

एक पैन में मक्खन और थोड़े से तेल को गर्म करें। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट हरी मिर्च डालें, फिर प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। टमाटर की प्यूरी डालें।

Image credits: Getty
Hindi

मसाले करें ऐड

दाल मखनी की ग्रेवी में आप लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि मसाले से तेल अलग ना हो जाए।

Image credits: Getty
Hindi

दाल डालकर पकाएं

अब उबली हुई दाल को इस मसाले में डालकर 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। ऊपर से एक चम्मच बटर और एक चम्मच फ्रेश क्रीम डालकर 5 मिनट तक के लिए और पकाएं।

Image credits: Getty

कैलोरी से भरपूर होते हैं 5 फूड्स, कहीं नाश्ते में रोज तो नहीं खाते आप?

Chicken Storage Tips: फ्रिज या फ्रीजर? चिकन स्टोर करने का सही तरीका जानें

Leftover Chicken Recipe: बासी चिकन से बनाएं 15 मिनट में टेस्टी शवर्मा रोल

Chopper Coffee: चॉपर में मिनटों में बनाएं झाग वाली कॉफी, 5 स्टेप्स