Sehri Recipes: 10 घंटे एनर्जी चाहिए? सेहरी में खाएं ये 7 हेल्दी डिश
Food Feb 17 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Getty
Hindi
वेजिटेबल दलिया
सेहरी में आप वेजिटेबल दलिया बनाकर खा सकते हैं। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं। हल्के से घी में जीरा, पसंद की सब्जियां, दलिया और पानी डालकर पकाएं और गरमा गरम दलिया का खाएं।
Image credits: Getty
Hindi
एग भुर्जी और मल्टीग्रेन रोटी
अगर आप हाई प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर सेहरी करना चाहते हैं, तो आप अंडे की भुर्जी बना सकते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इसके साथ आप एक मल्टीग्रेन रोटी बनाएं।
Image credits: Getty
Hindi
मूंग दाल चीला
मूंग दाल चीला वेज में एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो आपको दिन भर एनर्जी देगा। इसे बनाने के लिए धुली हुई मूंग दाल को पीसकर इसके चीले बना लेंस चाहे तो इसमें पनीर की स्टफिंग करें।
Image credits: Getty
Hindi
पीनट बटर बनाना सैंडविच
पीनट बटर बनाना सैंडविच बनाने के लिए दो व्होल व्हीट ब्रेड पर पीनट बटर स्प्रेड करें। इसमें छोटे-छोटे केले के टुकड़े डालकर दोनों साइड से ग्रिल करके इसका लुत्फ उठाएं।
Image credits: Getty
Hindi
चिया सीड कर्ड बाउल
रात को चिया सीड पानी में भिगोकर सुबह इसमें दही, अपने पसंद के ढेर सारे फ्रूट्स, नट्स और सीड्स डालें और इस प्रोबायोटिक हेल्दी कर्ड बाउल का सेवन सेहरी में करें।
Image credits: Getty
Hindi
स्प्राउट सलाद
आप सेहरी में कुछ हेल्दी खाना चाहते तो स्प्राउट सलाद एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप मूंग, मोठ, चना के स्प्राउट्स को मिलाकर ढेर सारी सब्जी डालें और ऊपर से नींबू डालकर इसका सेवन करें।
Image credits: Getty
Hindi
वेजिटेबल उपमा
वेजिटेबल उपमा भी एक हल्का और पचने में आसान सेहरी ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सूजी को रोस्ट करके इसे कड़ी पत्ता, मूंगफली, प्याज, गाजर जैसी सब्जियों के साथ पकाएं।