घर पर बनाएं मार्केट जैसी किशमिश, 1kg अंगूर से पाएं 250 ग्राम किशमिश
Food Feb 18 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Getty
Hindi
अंगूर से किशमिश बनाने का तरीका
अंगूर से किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक किलो मीठे पके हुए अंगूर लेने हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा, जो अंगूर को जल्दी सुखाने में मदद करता और आवश्यकतानुसार पानी।
Image credits: Getty
Hindi
अंगूर को उबालकर बनाएं किशमिश
सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के अंगूर लाकर उन्हें धो लें। इसके डंठल हटा दें। एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, उसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर 30 से 40 सेकंड तक के लिए अंगूर को उबाल लें।
Image credits: Getty
Hindi
अंगूर को धूप में सुखाएं
एक सूती कपड़ा या जाली वाली ट्रे पर अंगूर को फैला दें। इसे सीधी धूप में आप 4 से 7 दिन तक रख सकते हैं। एक दो बार इसे पलटते रहे, ताकि ये जल्दी सूख जाए। रात के समय इसे अंदर रखें।
Image credits: Getty
Hindi
इंस्टेंट किशमिश कैसे बनाएं
आप अंगूर से इंस्टेंट किशमिश बनाना चाहते हैं, तो ओवन को 60-70 डिग्री पर प्रीहीट करें। उबले हुए अंगूर को ट्रे में फैलाएं और 18 से 24 घंटे तक लो टेंपरेचर पर इसे सुखाएं।
Image credits: Getty
Hindi
काले अंगूर से किशमिश कैसे बनाएं
काले अंगूर से किशमिश बनाने के लिए इन्हें गर्म पानी में थोड़ी ज्यादा देर 50 सेकंड से 1 मिनट तक के लिए उबालें। इसकी स्किन मोटी होती है, फिर इसे ओवन या फिर धूप में सुखाएं।
Image credits: Getty
Hindi
कैसे स्टोर करें किशमिश
अंगूर से बनी किशमिश पूरी तरह से सूख जाए, तो आप इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इससे ये किशमिश 6 महीने से 1 साल तक फ्रेश रहती है।