Hindi

दुबई का फेमस बकलावा अब घर पर,सिर्फ 3 चीजों से बनाएं रिच लेयर्ड मिठाई

Hindi

बकलावा बनाने की सामग्री

फिलो शीट्स- 15–20 शीट, पिघला हुआ बटर- 1 कप पिस्ता- 1 कप, अखरोट- ½ कप, पिसी चीनी- 2 बड़े चम्मच, दालचीनी पाउडर- ½ छोटा चम्मच

Image credits: Getty
Hindi

चाशनी के लिए

चीनी- 1 कप, पानी- ½ कप, शहद- 2 बड़े चम्मच, नींबू रस- 1 छोटा चम्मच, गुलाब जल- ½ छोटा चम्मच।

Image credits: Getty
Hindi

बकलावा बनाने की विधि

बकलावा बनाने के लिए पहले चाशनी बनाएं। इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी उबालें। 5 मिनट बाद शहद, नींबू रस और गुलाब जल डालें। गाढ़ी चाशनी बनाकर ठंडी होने दें।

Image credits: Getty
Hindi

फिलिंग तैयार करें

पिस्ता, अखरोट को बारिक काट लें या पीस लें। फिर इसे पिसी चीनी और दालचीनी मिलाकर रख लें।

Image credits: Getty
Hindi

लेयरिंग करें

बेकिंग ट्रे को बटर से ग्रीस करें। एक-एक करके 8-10 फिलो शीट रखें और हर शीट पर बटर ब्रश करें। अब नट्स की फिलिंग फैलाएं। फिर 5–7 शीट ऊपर रखें, हर लेयर पर बटर लगाएं।

Image credits: Getty
Hindi

बकलावा की कटिंग करें

बेक करने से पहले डायमंड या चौकोर शेप में काट लें। 180°C पर पहले से गरम ओवन में 30–35 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।

Image credits: Getty
Hindi

बकलावा के ऊपर चाशनी डालें

गरम बकलावा पर ठंडी चाशनी डालें और 3-4 घंटे सेट होने दें। अगर ओवन नहीं है, तो मोटे तले की कढ़ाई में स्टैंड रखकर ढककर धीमी आंच पर 35–40 मिनट बेक कर सकते हैं।

Image credits: Getty

होली में गाजर कांजी के अलावा 6 ड्रिंक से फील करें हल्का, बनाने में आसान

Iftar Menu Ideas: मसालों की खुशबू+स्मोकी फ्लेवर ये 7 कबाब, इफ्तार पार्टी में डाल देंगे जान

होली के रंग में घोलें मस्ती, बनाएं भांग की 7 स्पेशल रेसिपी

Iftar Party Recipes: रोजे के बाद मेहमान करेंगे तारीफ, ट्राई करें 7 इफ्तार स्पेशल डिश