Hindi

मसालों की खुशबू+स्मोकी फ्लेवर 7 कबाब, इफ्तार पार्टी में डाल देंगे जान

Hindi

शामी कबाब

शामी कबाब ट्रेडिशनल नॉन वेज कबाब है, जो चने की दाल और चिकन या मटन कीमा से बनाया जाता है। ये काफी सॉफ्ट और जूसी होता है। इफ्तार में इसे खजूर और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Image credits: Getty
Hindi

गलौटी कबाब

गलौटी कबाब लखनऊ का फेमस कबाब है, जो मुंह में डालते से ही मक्खन की तरह घुल जाता है। ये आमतौर पर मटन कीमा से बनाया जाता है और इसे लच्छा पराठे के साथ सर्व किया जाता है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

सीक कबाब

चिकन, मटन या सोया कीमा को मैरिनेड करके सीक कबाब भी बना सकते हैं। इसे सीक में लगाकर तंदूर या तवे पर ग्रिल करें। इससे स्मोकी फ्लेवर आता है, इसे फ्रेश सलाद और हरी चटनी के साथ परोसे।

Image credits: Getty
Hindi

हरा भरा कबाब

अगर आप वेज कबाब ट्राई करना चाहते हैं, तो हरा भरा कबाब बानएं। पालक, मटर, आलू को बॉयल करके दरदरा पीस लें। इसमें सूखे मसाले ऐड करें, टिक्कियों को शैलो फ्राई करें और चटनी के साथ परोसे।

Image credits: Getty
Hindi

चिकन टिक्का कबाब

चिकन के स्क्वायर पीस को दही और मसाले के साथ मैरिनेड करें। इसे ग्रिल या तंदूर पर सेंके और इफ्तार पार्टी में एक परफेक्ट स्नैक बनाएं।

Image credits: Getty
Hindi

दही के कबाब

दही के कबाब मुंह में जाते से ही घुल जाते हैं। इसे बनाने के लिए दही के चक्के और पनीर का मिक्सर तैयार करें। ऊपर ब्रेड क्रंब्स की कोटिंग करके इसे डीप फ्राई करें। 

Image credits: Gemini AI
Hindi

चापली कबाब

चापली कबाब एक चपटी टिक्की है , जो ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती हैं। ये आमतौर पर मटन कीमा के साथ बनाए जाते हैं। इसे नान या रोटी के साथ सर्व किया जाता है।  

Image credits: Getty

होली के रंग में घोलें मस्ती, बनाएं भांग की 7 स्पेशल रेसिपी

Iftar Party Recipes: रोजे के बाद मेहमान करेंगे तारीफ, ट्राई करें 7 इफ्तार स्पेशल डिश

घर पर बनाएं मार्केट जैसी किशमिश, 1kg अंगूर से पाएं 250 ग्राम किशमिश

Ramadan Sehri Recipes: 10 घंटे एनर्जी चाहिए? सेहरी में खाएं ये 7 हेल्दी डिश