होली में गाजर कांजी के अलावा 6 ड्रिंक से फील करें हल्का
Food Feb 24 2026
Author: Bhawana Tripathi Image Credits:Pinterest
Hindi
मसाला या सादी छाछ
होली में पेट हल्का करने के लिए काली गाजर कांजी खूब प्रचलित है लेकिन आप इसके अलावा बटरमिल्क को करीपत्ते के साथ छौंक लगाकर पी सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
पिएं नारियल पानी
नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी पीकर आपके शरीर की थकान मिट जाएगी और भारी खाने के असर भी कम होगा। नारियल पानी में पसंदीदा जूस भी मिला सकते हैं।
Image credits: Pexels
Hindi
डायजेस्टिव होती है चावल की कांजी
आप गाजर की कांजी छोड़ चावल की खट्टी कांजी पी सकते हैं। इसके लिए आपको रातभर चावल को पानी में भिगोकर छोड़ना होगा। फिर उसमे पसंदीदा राई तड़का लगाकर पिएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
आंवला कांजी
आप आंवला और हल्दी से बनी कांजी का यूज भी डायजेस्टिव ड्रिंक की तरह कर सकते हैं। हल्दी, आवला को पिसी राई के साथ मिलाकर 3 दिन धूप में रखें। इसमे आप काला नमक मिलाना न भूलें।
Image credits: Instagram
Hindi
नींबू–पुदीना ड्रिंक
होली में पेट को ठंडक पहुंचाने और हल्का फील कराने के लिए पानी में मिंट और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर पिएं। आप फ्रेश फील करेंगे।
Image credits: Freepik
Hindi
ठंडाई को कहें हां
होली बिना ठंडाई के अधूरी होती है। ठंडाई में सौंफ के साथ ही गुलाब का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है। आप मार्केट से ठंडाई खरीद सकते हैं।