Garam Masala Recipe in Hindi: अगर आप घर के खाने में मसालेदार फ्लेवर ऐड करना चाहती हैं तो इस बार होममेड गरम मसाला बनाकर यूज करें। यह 1-2 महीने तक ताजा और खुशबूदार रहता है।
किचन में गरम मसाला (Garam Masala) ऐसा इंग्रिडियंट है जो किसी भी डिश का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। मार्केट में मिलने वाला मसाला कई बार ज्यादा प्रोसेस्ड या फ्लेवर में हल्का हो सकता है, लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाएं तो इसकी खुशबू और टेस्ट दोनों अलग ही लेवल का होता है। अच्छी बात यह है कि आप बिना किसी झंझट के सिर्फ 10 मिनट में होममेड गरम मसाला तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं सबसे आसान तरीका।
गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री
- 2 टेबलस्पून धनिया (Coriander Seeds)
- 1 टेबलस्पून जीरा (Cumin Seeds)
- 1 टीस्पून काली मिर्च (Black Pepper)
- 4–5 लौंग (Cloves)
- 2–3 छोटी इलायची (Green Cardamom)
- 1 दालचीनी का छोटा टुकड़ा (Cinnamon)
- 1 तेजपत्ता (Bay Leaf)
- आप चाहें तो जायफल (Nutmeg) या बड़ी इलायची भी ऐड कर सकती हैं।
और पढ़ें - वेज खाने में हलवाई क्यों यूज करते हैं मीट मसाला? गरम मसाले से कितना अलग?
गरम मसाला बनाने का सबसे सरल तरीका
सबसे पहले एक पैन में सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर 3–4 मिनट तक भूनें। खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें मसाले जलें नहीं, वरना स्वाद कड़वा हो जाएगा। अब रोस्ट किए मसालों को 2 मिनट ठंडा होने दें। जब ये पूरी से ठंडे हो जाएं तो मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। अब एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
गरम मसाला की स्टोरेज टिप्स
- सूखी और ठंडी जगह रखें
- 1–2 महीने में इस्तेमाल करें
- ज्यादा खुशबू के लिए छोटे बैच में बनाएं
- एयरटाइट कंटेनर में रखें
- नमी और धूप से दूर रखें
- हमेशा सूखे चम्मच से निकालें
घर का गरम मसाला फ्रेश और ज्यादा अरोमैटिक होता है। आप बिना प्रिजर्वेटिव के भी स्वाद अपनी पसंद से एडजस्ट कर सकते हैं।
और पढ़ें - केतली के अंदर जम गई है सफेद परत? अपनाएं ये आसान ट्रिक
होममेड गरम मसाला की एक्सायरी डेट क्या रहेगी
घर पर बना Homemade गरम मसाला प्रिजर्वेटिव-फ्री होता है, इसलिए इसकी एक्सपायरी मार्केट वाले मसाले जैसी लंबी नहीं होती, लेकिन अगर सही तरह से स्टोर करें तो यह काफी समय तक अच्छा रहता है। इसमें सबसे अच्छी खुशबू और स्वाद 1–2 महीने तक रहता है। साथ ही इसे लगभग 3–4 महीने तक यूज किया जा सकता है। उसके बाद मसाला खराब नहीं होता, लेकिन फ्लेवर और अरोमा कम हो जाते हैं।
