Puffed roti without flame: बिना फ्लेम भी बन सकती है गुब्बारे जैसी फूली रोटी। जानिए आटा गूंथने से लेकर तवे के सही सलेक्शन तक 4 आसान टिप्स, जिनसे रोटी नरम, अच्छी तरह पकी और फूली बनेगी।
जल्दबादी में रोटी बनाने या फिर तवे का सही सलेक्शन न करने से रोटी फूल नहीं पाती है। अगर आपको गुब्बारे जैसी फूली रोटी बिना फ्लेम के बनाना है, तो ये बेहद आसानी से हो सकता है। कुछ लोग बिना फ्लेम के रोटी बनाना अवॉइड करते हैं क्योंकि न तो रोटी सही से पक पाती है और न ही फूलती है। तो जानिए कौन-से 4 टिप्स हैं, जिसकी मदद से बिना आग दिखाए आप रोटी को फूला सकते हैं।
रोटी का आटा नरम गूंथे
आप रोटी का आटा नरम गूंथेगे तो बिना फ्लेम के ही रोटी फूली बनेगी। आपको सबसे पहले आटे में थोड़ा पानी डालकर रख देना चाहिए और उसके बाद आटे को गूंथना चाहिए।
कपड़े से दबाकर रोटी फूलाएं
रोटी न बहुत मोटी, न बहुत पतली बेले। फिर तवे में एक साइड हल्की रोटी सिक जाए तो उसे पलट दें। अब सूती कपड़े से रोटी को हल्का-हल्का दबाएं। अंदर की भाप से रोटी तुरंत फूल जाएगी।
और पढ़ें: Cauliflower Recipes: गोभी की एक ही डिश खाकर हो गए हैं बोर, बनाएं 5 मजेदार डिशेस, सब पूछेंगे रेसिपी
भारी तवे में रोटी को फुलाने का तरीका
अगर लोहे का तवा मोटा है तो रोटी को बिना फ्लेम के फुलाने के लिए आप ढक्कन का यूज कर सकती हैं। रोटी को पलटने के बाद 10–15 सेकंड के लिए ढक्कन ढक दें।नॉन-स्टिक तवे में भी ये ट्रिक अपनाकर रोटी को फुलाया जा सकता है।
मोटे तवे का इस्तेमाल है जरूरी
रोटी को फूला बनाने के लिए तवे की क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है। आपको मोटे तवे का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए करना चाहिए। स्टील या पतले तवे में रोटी बनाने के दौरान वो जल सकती हैं। तो अब जब भी आप तवा खरीदने जाएं, तो ध्यान रखें कि लोहे का तवा मोटा होना चाहिए।
तवे को रखें गरम
रोटी को कभी भी ठंडे तवे में डालकर गैस जलाने की भूल न करें वरना ये फूलेगी नहीं। आपको मीडियम आंच में तवा गर्म करने के बाद डालनी चाहिए और फिर पलटक उसे दबाना चाहिए। कुछ सिंपल टिप्स से बिना फ्लेम रोटी को फूला बनाया जा सकता है।
और पढ़ें: World Most Expensive Rice: जानिए दुनिया का सबसे महंगा चावल कैसा होता है, क्यों है इतना खास?
