Healthier Version Of Samosa: मानसून में समोसा खाने का दिल कर रहा है? कम तेल में समोसे जैसा स्वाद वाले समोसा बॉल बनाने की आसान रेसिपी जान लीजिए।
Samosa Ball Recipe: मानसून के मौसम में समोसा खाने का क्रेज दोगुना बढ़ जाता है। कई बार डीप फ्राई होने के कारण समोसा खाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। अगर समोसे जैसे स्वाद वाला कम तेल में बना डिश आपको खाने को मिल जाए तो सोचिए मानसून में तो मजा ही आ जाए। अगर आपने अब तक समोसा बॉल ट्राई नहीं किया है तो आपको एक बार समोसे का नया वर्जन जरूर बनाना चाहिए। जानिए कैसे हेल्दी समोसा बॉल बनाया जा सकता है।
समोसा बॉल बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
4 मध्यम आकार के आलू
धनिया के बीज (आधा चम्मच)
आधा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च
1 कप आटा
आधा कप रवा
2 टेबलस्पून घी
¼ चम्मच कलौंजी
200 ग्राम पनीर
आधा कप उबले मटर
अमचूर पाउडर
नमक
धनिया पाउडर
गरम मसाला
समोसा बॉल रेसिपी बनाने की विधि
आटा, रवा, घी और कलौंजी को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब सेमी सॉफ्ट डो की तरह गूथ लीजिए। अब डो को करीब 10 से 15 मिनट का रेस्ट दीजिए।
अब फिलिंग के लिए मसाले रेडी करेंगे। जिसमें जीरा, धनिया को क्रश कर लेंगे। आप हरी मिर्च और हरी धनिया को भी पीस लें। अब पैन में वन टीस्पून तेल डालने के बाद इसमें सरसों और कलौंजी डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें उबले आलू के साथ सभी मसाले ऐड कर देंगे और को फ्लेम लो कर देंगे।
अपनी पसंद के कुछ स्पाइसेज या मसाले जैसे कि लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला ऐड करेंगे। आलू मैश करने के बाद इसमें काजू, किशमिश और उबला हुआ मटर एड कर दें। और फिर से इसे मिक्स कर लें।
अब आटे की गोलिया बनाएं और इसके अंदर आलू और पनीर का रखकर इसे सील कर दें। अप्पम पैन में थोड़ा सा तेल डालकर बॉल्स को 10 से 12 मिनट के लिए लो फ्लेम पर पका लें।इस हेल्थी स्नैक्स का स्वाद आपको समोसे जैसा लगेगा जो कम तेल में आसानी से तैयार हो जाएगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.