Perfect Gujiya Stuffing And Dough: होली का त्योहार और गुजिया ना बनाई जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। होली के पहले ही घरों में गुजिया बनाकर तैयार हो जाती है। लेकिन अक्सर गुजिया बनाते समय इसकी स्टफिंग बाहर निकल जाती है, तो आइए जानते हैं इसका सही तरीका...
होली पर अक्सर गुजिया बनाई जाती है, लेकिन तलते समय गुजिया फट जाती है और स्टफिंग बाहर निकाल कर तेल में बिखर जाती है। अगर आप परफेक्ट गुजिया बनाना चाहते हैं, जो ऊपर से कुरकुरी रहे और अंदर से सॉफ्ट हो, तो ये हैक अपना सकते हैं।
गुजिया का आटा हमेशा सख्त होना चाहिए। इसके लिए आप दो कप मैदा लें। उसमें चार से पांच बड़े चम्मच घी का मोयन मिलाएं। मोयन सही मात्रा में होगा तो गुजिया क्रिस्पी बनेगी और तलते समय फटेगी नहीं। मैदा को हथेली से अच्छी तरह से मिक्स करें, जब तक की मुट्ठी बनाने पर ये मिश्रण बंध ना जाएं।
36
कैसे गूंथे गुजिया का आटा
गुजिया का आटा गूंथने के लिए आप थोड़े-थोड़े पानी का इस्तेमाल करके सख्त आटा गूंथें। याद रखें कि आटा नरम ना हो, वरना गुजिया फुल कर फट सकती है। आप इसे गूंथने के लिए दूध और पानी के मिश्रण का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे गुजिया और सॉफ्ट बनती है। आटे का डो तैयार करने के बाद 20 से 25 मिनट तक गीले कपड़े से ढक कर जरूर रखें।
46
गुजिया की स्टफिंग कैसे बनाएं
गुजिया की स्टफिंग हमेशा हल्की सूखी, लेकिन बहुत ज्यादा ड्राई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए एक कप मावा को हल्का सा भून लें, ताकि उसमें जो भी नमी हो वो दूर हो जाए। गैस बंद कर दें। जब मावा ठंडा हो जाए, तो इसमें बारीक पिसी हुई चीनी, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, नारियल का बूरा और इलायची डालें। याद रखें कि बहुत बड़े ड्राई फ्रूट्स के पीस ना डालें, इससे गुजिया फट सकती है।
56
गुजिया भरते समय ध्यान रखें ये चीज
गुजिया बनाते समय पूरी को बहुत ज्यादा पतला या मोटा ना बेलें। ये नॉर्मल पूरी से थोड़ी मोटी होती है। जरूरत से ज्यादा स्टफिंग ना भरे, एक गुजिया के लिए एक से डेढ़ चम्मच स्टफिंग काफी होती है। किनारों पर हल्का पानी लगाकर इसे सील कर दें। कांटे या उंगलियों की मदद से किनारों को डिजाइन दें।
66
गुजिया को कैसे तले
गुजिया को तलने के लिए आप सबसे पहले एक मोटी तले वाली कढ़ाई लें। उसमें तेल या घी गर्म करें, जब ये मीडियम हॉट हो तब इसमें गुजिया को डालें। ध्यान रखें कि धीमी आंच पर गुजिया में तेल भर सकता है और तेज आज पर गुजिया तुरंत फट सकती है, इसलिए इसके लिए मीडियम हॉट ऑयल परफेक्ट रहेगा। इससे ना आपकी गुजिया फटेगी, ना बिखरेगी और स्वाद में भी कमाल लगेंगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.