Tangy Tomato Chutney: एक ही टमाटर से बनाएं 5 झटपट बनने वाली चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

Published : Feb 26, 2026, 05:00 PM IST

5 Simple Tomato Chutney: पराठे, पकोड़े या फ्रेंच फ्राइज ही क्यों ना हो इसके साथ टमाटर की चटनी बहुत ही क्लासी लगती है, लेकिन वही सिंपल सा टोमेटो केचप या टमाटर की चटनी क्यों खाना, जब हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच टैंगी फ्लेवर की टोमाटो चटनी...

PREV
15
खट्टी मीठी टमाटर की चटनी

भारतीय किचन में टमाटर का इस्तेमाल खूब किया जाता है। लेकिन एक छोटे से टमाटर से आप खट्टी मीठी टमाटर की चटनी बना सकते हैं। इस चटनी के लिए टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट काट लें। कढ़ाई में थोड़ा सा तेल, जीरा, राई सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं, फिर टमाटर डालकर पकाएं। इसमें स्वादानुसार नमक, कश्मीरी लाल मिर्च और थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाएं। 8 से 10 मिनट तक पकाने के बाद आपकी खट्टी मीठी टमाटर की चटनी तैयार हो जाएगी, जो पूरी पराठे के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे आप 10 15 दिन तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

और पढ़ें- होटल जैसी हरी चटनी का आएगा टेस्ट, बस 1 खास चीज को डालते वक्त रखें ये ध्यान

25
लहसुन टमाटर चटनी

अगर आपको मोमोज वाली चटनी खाना पसंद है, तो आपको ये लहसुनी टमाटर चटनी भी बहुत पसंद आएगी। टमाटर को हल्का सा गैस पर भून लें, इसका छिलका उतार लें। इसमें ढेर सारी लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और नमक डालकर पीस लें। चाहे तो ऊपर से सरसों का तेल का तड़का लगाएं। ये चटनी दाल चावल और पकोड़े के साथ कमाल लगती है।

35
साउथ इंडियन स्टाइल टमाटर चटनी

इडली डोसा के साथ जो लाल रंग की चटनी सर्व की जाती है। वो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डालें, उड़द दाल, चना दाल और करी पत्ता डालकर भूनें, फिर टमाटर को बड़ा बड़ा काटकर इसमें पकाएं। ठंडा होने पर लाल मिर्च और नमक डालकर इसे मिक्सी में पीस लें। चाहे तो ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर साउथ इंडियन स्टाइल चटनी बनाएं। ये इडली डोसा यहां तक की पूरी पराठों के साथ भी बहुत अच्छी लगती है।

45
टोमेटो सालसा

अगर आपको बारीक पिसी हुई चटनी नहीं पसंद, तो आप टमाटर का सालसा भी बना सकते हैं। इसके लिए टमाटर को गैस पर रोस्ट करके इसके छिलके को उतार लें। टमाटर को बारीक बारीक काटें। इसके साथ बारीक प्याज, बारीक हरी मिर्च और धनिया डालें। ऊपर से नींबू, नमक, चाट मसाला डालकर एक मेक्सिकन टोमेटो सालसा तैयार करें।

55
भुनी हुई टमाटर की चटनी

भुनी हुई टमाटर की चटनी एक स्मोकी और रस्टिक फ्लेवर देती है। इसके लिए टमाटर को तंदूर या गैस पर भून लें। जब इसका छिलका काला पड़ जाए, तब उसे उतार लें। अब प्याज, हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को भूनकर उसे स्मोकी फ्लेवर दें। छिलका उतार के इसे मिक्सी में डालें। ऊपर से धनिया और नमक के साथ इसे दरदरा पीस लें या सिलबट्टे पर भी आप इसे पीस सकते हैं। ये देसी स्टाइल की चटनी बाजरे की रोटी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories